WWE के 5 बड़े प्लान जिनसे ब्रॉक लैसनर सहमत नहीं थे

Ankit
WWE SummerSlam में ब्रॉक लैसनर ने सरप्राइज एंट्री कर सभी फैंस को चौंका दिया था
WWE SummerSlam में ब्रॉक लैसनर ने सरप्राइज एंट्री कर सभी फैंस को चौंका दिया था

4- ब्रॉक लैसनर WrestleMania 35 में अपने मैच की पॉजिशन से खुश नहीं थे

ब्रॉक लैसनर और सैथ रॉलिंस के बीच मैच WrestleMania 35 में हुआ था। माना जा रहा था कि मेन इवेंट में ये मैच होगा लेकिन अंतिम पलों में आखिरी मैच से इसे पहले पॉजिशन पर कर दिया गया। इस बात से ब्रॉक लैसनर काफी खफा हो गए थे। कुछ वक्त बाद सैथ रॉलिंस ने खुलासा किया था कि अंतिम पलों में उन्हें बोला गया कि वो सबसे पहले लड़ने जाएंगे।

3- ब्रॉक लैसनर साउथ अफ्रीका में बॉब हॉली से नहीं लड़ना चाहते थे

ब्रॉक लैसनर ने बॉब हॉली यानी हार्डकोर हॉली को 2004 की Royal Rumble में छह मिनट के अंदर हरा दिया और चैंपियनशिप को रिटेन किया था। इसके चार हफ्तों बाद साउथ अफ्रीका के लाइव इवेंट में फिर से ब्रॉक लैसनर की जीत हुई थी लेकिन वो इस मैच को लड़ना नहीं चाहते थे।