WWE में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) सबसे बड़ा नाम हैं। WWE में रहते हुए ब्रॉक लैसनर ने अपने परफॉर्मेंस से एक से बढ़कर एक मैच दिए हैं। अपने डेब्यू से लेकर अबतक फैंस ने उनका हर मैच पसंद किया है। WWE के साथ साथ ब्रॉक लैसनर UFC में लड़ चुके हैं।ब्रॉक लैसनर ने WWE में द रॉक, ट्रिपल एच, जॉन सीना (John Cena), रोमन रेंस (Roman Reigns) और द अंडरटेकर जैसे दिग्गजों के साथ फ्यूड किया और उसको सफल बनाया है। इसमें कहना गलत नहीं होगा कि WWE ने ब्रॉक लैसनर को बनाने में कड़ी मेहनत की और कई सारे शानदार प्लान को अंजाम दिया। हालांकि कुछ प्लांस ऐसे भी थे जिनसे ब्रॉक लैसनर WWE से सहमत नहीं थे। तो यहां हम आपको बताते हैं उन पांच प्लान के बारे में जिससे ब्रॉक लैसनर खुश नहीं थे।5- ब्रॉक लैसनर नहीं तोड़ना चाहते थे अंडरटेकर की स्ट्रीक"The streak... is over." @BrockLesnar defeated The #Undertaker at #WrestleMania 30 on this day in 2014. https://t.co/uNoO4TVIY4 pic.twitter.com/NuhRnPFVBI— WWE Network (@WWENetwork) April 6, 2019WWE में अंडरटेकर की WrestleMania स्ट्रीक ब्रॉक लैसनर ने तोड़ी थी। हालांकि ब्रॉक लैसनर ने इस प्लान के लिए इंकार कर दिया था। इस बात का खुलासा WWE के पूर्व कमेंटेटर जिम रॉस ने शॉन माइकल्स के सवाल जवाब में किया था। उन्होंने बताया कि ब्रॉक लैसनर ने ग्रेंड स्टेज पर अंडरटेकर की स्ट्रीक को ब्रेक करने के लिए मना कर दिया था।Yep. Conquering The #Undertaker's undefeated streak at #WrestleMania STILL brings a 😏 to @BrockLesnar's face... #RAW pic.twitter.com/tcF6a9ZiGm— WWE Universe (@WWEUniverse) April 3, 2018बता दें कि WrestleMania 30 में लैसनर और अंडरटेकर का मैच हुआ था। इस मैच को ब्रॉक लैसनर ने जीत लिया था और टेकर की 21 जीत की स्ट्रीक को तोड़ दिया था। इस मैच से पहले टेकर 21 मैच ग्रेंड स्टेज पर जीत चुके थे। WWE को अंडरटेकर ने खुद कहा था कि ब्रॉक लैसनर को उनकी स्ट्रीक तोड़नी चाहिए। हालांकि जब ब्रॉक लैसनर को जब इस बार की खबर लगी तो उन्होंने साफ तौर पर मना कर दिया था लेकिन बाद में उन्होंने इस प्लान को मान लिया।