"WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर बहुत ही अच्छे इंसान हैं और मैं उनका धन्यवाद करना चाहता हूं"

WWE समरस्लैम में इस बार रे मिस्टीरियो के बेटे डॉमिनिक ने मेन रोस्टर में अपना डेब्यू मैच लड़ा। सैथ रॉलिंस के खिलाफ उनका मैच हुआ था। हालांकि इस मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। साल 2000 में पहली बार रिंग के किनारे पहली बार डॉमिनिक को देखा गया था। इसके बाद पिछले साल इस यंग टैलेंट की फ्यूड WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर के साथ देखी गई थी। WWE रॉ के एक एपिसोड में ब्रॉक लैसनर ने बुरी तरह डॉमिनिक को पीटा था। इस मैच में डॉमनिक और रे दोनों को इंजरी आई थी।

Ad

ये भी पढ़ें:- AEW Dynamite रिजल्ट्स: बड़ी कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग हुई, दिग्गज को एक नए स्टार ने हराया

इसके बाद रे मिस्टीरियो के साथ केन वैलासकेज पहली बार WWE में नजर आए थे। ब्रॉक लैसनर का मुकाबला केन के साथ क्राउन ज्वैल में हुआ था। यहां केन वैलासकेज की हार हुई थी। WWE सर्वाइवर सीरीज में इसके बाद ब्रॉक लैसनर ने अपनी WWE चैंपियनशिप को रे मिस्टीरियो के खिलाफ डिफेंड किया था। यहां रे और डॉमिनिक दोनों ने मिलकर 619 ब्रॉक लैसनर को मारा था। हालांकि ये मैच रे मिस्टीरियो जीत नहीं पाए थे।

WWE सुपरस्टार डॉमिनिक मिस्टीरियो ने क्या कहा?

समरस्लैम में डॉमिनिक ने रिंग में डेब्यू किया और शानदार मैच लड़ा। स्ट्रीट फाइट मैच सैथ रॉलिंस के साथ उनका हुआ था। talkSPORT को हाल ही में डॉमिनिक ने अपना इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में डॉमिनिक ने विंस मैकमैहन के रिएक्शन पर बात की। साथ ही उन्होंने ब्रॉक लैसनर के साथ काम करने का अपना अनुभव भी साझा किया। डॉमिनिक ने कहा,

ब्रॉक लैसनर एक और इंसान है जिनका मैं बहुत आभारी हूं। उन्हें मुझपर भरोसा था कि मैं उन्हें 619, स्पलैश और चेयर से सही से हमला कर पाऊंगा। इसलिए मैं एक बार उनका फिर से आभार जताता हूं। उन्हें धन्यवाद कहना चाहता हूं। वो अच्छे इंसान हैं।

अंतिम बार WWE में ब्रॉक लैसनर रेसलमेनिया 36 में नजर आए थे। मैकइंटायर के साथ WWE चैंपियनशिप के लिए उनका मुकाबला हुआ था। इस मैच में उनकी हार हुई थी इसके बाद वो यहां नजर नहीं आए। फिलहाल उनकी वापसी के बारे में किसी को कुछ पता नहीं है। जब तक एरीना में फैंस नहीं आ जाते हैं शायद तब तक वो वापसी नहीं करेेंगे। ब्रॉक लैसनर अब आकर सीधे WWE चैंपियनशिप के लिए फाइट करेंगे। इस टाइटल के लिए रीमैच उन्हें मिलेगा। अभी WWE चैंपियनशिप मैकइंटायर के पास है। अगर वो उनकी वापसी तक चैंपियन बने रहते हैं तो फिर इन दोनों का फिर से मुकाबला देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:- WWE NXT रिजल्ट्स: सुपरस्टार ने छोड़ी चैंपियनशिप, WWE छोड़कर गए स्टार ने NXT में की वापसी

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications