"ब्रॉक लैसनर रेसलिंग की दुनिया के बादशाह हैं"

मैकइंटायर का मुकाबला इस बार रेसलमेनिया में ब्रॉक लैसनर के साथ होगा। दोनों के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा। कंपनी में मैकइंटायर की राह काफी कठिन रही है। साल 2014 में मैकइंटायर को रिलीज कर दिया गया था। और इसके बाद जब उन्होंने साल 2017 में वापसी की तो धमाका मचा दिया। उनकी मेहनत की ईनाम उन्हें इस बार रॉयल रंबल में मिला। वो रॉयल रंबल विजेता बने। उन्होंने इसके बाद लैसनर को चैंलेज किया। रेसलमेनिया में उनके जीतने की संभावनाएं काफी है।

Ad

ये भी पढ़ें:- 3 बड़े सुपरस्टार्स जो WrestleMania 36 से पहले वापसी कर सकते है

The Gorilla Position पॉडकास्ट को हाल ही में मैकइंटायर ने अपना इंटरव्यू दिया। मैकइंटायर ने यहां पर ब्रॉक लैसनर के साथ होने वाले मैच के बारे में बात की और कंपनी में अपने फ्यूचर के बारे में भी बताया। मैकइंटायर ने ब्रॉक लैसनर की तारीफ करते हुए कहा,

रेसलिंग बिजनेस में लैसनर बहुत ही बुद्धिमान हैं। वो रेसलिंग की दुनिया के बादशाह है। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। साथ में काम करते हुए शायद ही उनसे ज्यादा मैंने किसी से सीखा होगा। कई जरूरी चीजों को करने के लिए ब्रॉक लैसनर ने मेरी मदद की है। मैंने बहुत कुछ सीखा। क्योंकि कोई भी ब्रॉक लैसनर के लेवल तक नहीं पहुंच सकता है। वो तारीफ के लायक हैं।

रेसलमेनिया 36 अभी कोरोना वायरस के कारण प्रभावित हो रहा है। वहीं मैकइंटायर का फोकस अभी सिर्फ पहली बार वर्ल्ड टाइटल जीतना है। रेसलमेनिया में इस बार मैकइंटायर के जीवन का सबसे बड़ा मैच लैसनर के साथ होगा। मैकइंटायर को इस समय फैंस का काफी सपोर्ट मिल रहा है। रेसलमेनिया में वो जीतकर बड़ा कारनाम कर सकते हैं। वैसे भी लैसनर को हराना काफी मुश्किल काम है। अगर मैकइंटायर ऐसा करते हैं तो फिर वो रिकॉर्ड कायम कर देंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications