WWE दिग्गज Brock Lesnar ने Seth Rollins के ऊपर फैन द्वारा किए गए अटैक पर पहली बार दी बड़ी प्रतिक्रिया

WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर ने दिया बहुत बड़ा बयान
WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर ने दिया बहुत बड़ा बयान

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के ऊपर पिछले साल रेड ब्रांड के एपिसोड में फैन ने अटैक कर दिया था। इसके बाद काफी बवाल हुआ था। WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने पहली बार इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी। The Pat McAfee शो में इस बार गेस्ट बनकर ब्रॉक लैसनर नजर आए। लैसनर ने यहां पर कई मुद्दों पर बातचीत की और बड़े खुलासे किए।

Ad

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस के ऊपर पिछले साल फैन ने अटैक किया था

शो में ब्रॉक लैसनर से सैथ रॉलिंस के ऊपर हुए अटैक के बारे में पूछा गया था। ब्रॉक लैसनर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा,

मैं चुनौती देता हूं, मैं अगले बेवकूफ इंसान को हमला करने की चुनौती देता हूं।
Ad

सैथ रॉलिंस के ऊपर पिछले साल नवंबर में फैन ने लाइव शो के दौरान अटैक कर दिया था। इसके बाद WWE की सिक्योरिटी पर काफी सवाल खड़े हुए थे। कई दिग्गजों ने इस बात को गलत ठहराया था। हालांकि WWE ने भी इस फैन के ऊपर कड़े कदम उठाए थे। सैथ रॉलिंस ने भी इस बात को काफी गलत बताया था। रॉलिंस ने कहा था कि ऐसे लोगों की शो में एंट्री नहीं होनी चाहिए।

लैसनर ने पिछले साल WWE में वापसी की थी। इसके बाद लैसनर बेबीफेस रूप में नजर आए। लैसनर का ये कैरेक्टर फैंस को बहुत पसंद आया। रिंग में हर बार लैसनर नए लुक के साथ एंट्री कर रहे हैं। फैंस को उन्हें देखकर काफी मजा आ रहा हैं। इस बार लैसनर का शेड्यूल भी काफी खास रहा है। लगातार वो शोज में नजर आ रहे हैं।

इस हफ्ते भी रेड ब्रांड में उनका अलग रूप नजर आया। ब्रॉक लैसनर ने ऑस्टिन थ्योरी को धराशाई किया और फिर उनके साथ सेल्फी ली। ये देखकर एरीना में बैठे फैंस काफी खुश हो गए थे। WWE Elimination Chamber 2022 प्रीमियम लाइव इवेंट में ब्रॉक लैसनर बड़े मैच का हिस्सा रहेंगे। बॉबी लैश्ले अपनी WWE चैंपियनशिप को पांच अन्य सुपरस्टार्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इस मैच का हिस्सा ब्रॉक लैसनर भी रहेंगे। पिछले महीने ब्रॉक लैसनर अपनी WWE चैंपियनशिप हार गए थे। अब एक बार फिर ब्रॉक लैसनर के पास WWE चैंपियनशिप हासिल करने का सुनहरा मौका होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications