7 बड़े सुपरस्टार्स जिन्हें Roman Reigns ने WWE WrestleMania के मेन इवेंट में हराया है

Ujjaval
रोमन रेंस ने WrestleMania में कई स्टार्स को हराया है (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस ने WrestleMania में कई स्टार्स को हराया है (Photo: WWE.com)

Stars Roman Reigns Defeated WrestleMania Main Event: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania) में रोमन रेंस (Roman Reigns) का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। उन्होंने कई सारे बड़े स्टार्स का सामना किया और उन्हें 9 बार मेन इवेंट करने का चांस भी मिला है। इसमें रोमन को चुनिंदा मौकों पर हार मिली लेकिन ज्यादातर बार वो जीते हैं। इस आर्टिकल में हम उन 7 बड़े सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें रोमन रेंस ने WWE WrestleMania के मेन इवेंट में हराया है।

Ad

1- WWE WrestleMania 32 में रोमन रेंस ने ट्रिपल एच को हराया था

youtube-cover
Ad

WrestleMania 32 इवेंट रोमन रेंस के लिए बेहद यादगार रहा। WrestleMania 31 में चैंपियनशिप जीतने में असफल रहने के बाद अगले साल उन्हें दोबारा मौका मिला। उन्होंने ट्रिपल एच का सामना WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए किया। यह मैच काफी अच्छा रहा और ट्रिपल एच ने चीटिंग करने का भी प्रयास किया। हालांकि, रोमन ने अंत में स्पीयर लगाकर द गेम को पिन किया और WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन गए।

2- द अंडरटेकर को WWE WrestleMania में हराने की उपलब्धि रोमन रेंस के पास है

youtube-cover
Ad

द अंडरटेकर को WrestleMania में हराना आसान नहीं रहा है और सिर्फ दो स्टार्स ऐसा काम कर चुके हैं। उनमें से एक रोमन रेंस हैं। WrestleMania 33 के मेन इवेंट में रोमन और अंडरटेकर के बीच नो होल्ड्स बार्ड मैच देखने को मिला था। यह मुकाबला 23 मिनट तक चला। अंडरटेकर ने जीतने के लिए पूरी जान लगा दी। अंत में रोमन ने टेकर पर स्पीयर लगाया और पिन करके जीत दर्ज की।

3&4- रोमन रेंस ने WWE WrestleMania 37 में डेनियल ब्रायन और ऐज को हराया था

youtube-cover
Ad

WWE WrestleMania 37 में रोमन रेंस का बड़ा मैच हुआ था। उन्होंने नाईट 2 को मेन इवेंट किया था। उनके सामने ऐज और डेनियल ब्रायन ट्रिपल थ्रेट मैच में थे। यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए हुआ यह मुकाबला रेसलिंग के हिसाब से एकदम ही तगड़ा साबित हुआ। अंत में रोमन ने ब्रायन और ऐज दोनों को धराशाई कर दिया। रोमन ने एक साथ दोनों को पिन किया और अपनी चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन रखा।

5- WWE WrestleMania 38 में रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर पर आखिर जीत दर्ज की

youtube-cover
Ad

WrestleMania 31 और 34 में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर आमने-सामने थे। दोनों ही मौकों पर रोमन की हार हुई। WrestleMania 38 में फिर दोनों की भिड़ंत देखने को मिली। यह WWE टाइटल और यूनिवर्सल चैंपियनशिप का यूनिफिकेशन मैच था। ब्रॉक ने मुकाबले में काफी मेहनत की लेकिन अंत में रोमन रेंस का पलड़ा भारी रहा। वो ऐतिहासिक मैच जीत गए और दोनों टाइटल को यूनिफाइड करके अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बन गए।

6- WWE स्टार कोडी रोड्स को WrestleMania 39 में रोमन रेंस ने हराया था

youtube-cover
Ad

कोडी रोड्स ने WWE में 2022 में वापसी के बाद से वर्ल्ड टाइटल जीतने का लक्ष्य बनाया था। Royal Rumble जीतने के बाद उन्हें WrestleMania 39 में रोमन रेंस को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने का चांस मिला। रोड्स इस मुकाबले में जीत के बेहद करीब आ गए थे लेकिन सोलो सिकोआ का दखल हुआ। उन्होंने रोड्स पर हमला कर दिया और रोमन ने फायदा उठाकर जीत प्राप्त करके चैंपियनशिप रिटेन की।

7- रोमन रेंस ने WWE WrestleMania XL में सैथ रॉलिंस को टैग टीम मैच में हराया

youtube-cover

रोमन रेंस का कभी सैथ रॉलिंस से WrestleMania में सिंगल्स मैच नहीं हुआ है। WrestleMania XL की नाईट 1 में रोमन रेंस ने द रॉक के साथ टीम बनाकर कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस का सामना किया था। रोमन एक साल पहले ही रोड्स को हरा चुके थे लेकिन सैथ पर उन्हें बड़े स्टेज पर जीत नहीं मिली थी। रॉक और रोमन ने मिलकर रोड्स और रॉलिंस पर तगड़ी जीत दर्ज की। फैंस जरूर विजनरी और ट्राइबल चीफ को अब सिंगल्स मैच में भिड़ते हुए देखना चाहते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications