Elimination Chamber 2022 में WWE चैंपियन बनने के बाद Brock Lesnar ने खास उपलब्धि हासिल की, दिग्गजों की लिस्ट में हुई एंट्री

Elimination Chamber 2022 में ब्रॉक लैसनर ने WWE चैंपियनशिप हासिल की
Elimination Chamber 2022 में ब्रॉक लैसनर ने WWE चैंपियनशिप हासिल की

Elimination Chamber 2022 में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने WWE चैंपियनशिप हासिल कर ली। रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 में ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस (Roman Reigns) के बीच अब टाइटल vs टाइटल मैच होगा। WWE चैंपियनशिप हासिल करने के बाद ब्रॉक लैसनर ने अब खास उपलब्धि हासिल कर ली।

Ad

WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर का जलवा बरकरार

WWE चैंपियनशिप के लिए हुए चैंबर मैच में ब्रॉक लैसनर ने सैथ रॉलिंस, रिडल, एजे स्टाइल्स और ऑस्टिन थ्योरी को एलिमिनेट किया। ऑस्टिन थ्योरी की हालत अंत में लैसनर ने खराब कर दी थी। ब्रॉक लैसर ने अपने करियर में सातवीं बार ये चैंपियनशिप जीती।

लैसनर एक खास लिस्ट में अब शामिल हो गए। ब्रॉक लैसनर सातवें ऐसे सुपरस्टार बन गए जिन्होंने मेंस रंबल मैच और Elimination Chamber मैच जीता। इसके अलावा WrestleMania को भी वो हेडलाइन करेंगे। इस चीज़ को WrestleMania season trifecta नाम दिया गया है। एक ट्विटर यूजर ने लैसनर की इस खास उपलब्धि के बारे में बताया। ब्रॉक लैसनर के अलावा शॉन माइकल्स, ट्रिपल एच, जॉन सीना, द अंडरटेकर, रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

अगर ओवरऑल आंकड़े की बात करेंगे तो लैसनर का नंबर आठवें स्थान पर आता है। उनसे पहले बियांका ब्लेयर का नाम हैं। बियांका ब्लेयर पहली ऐसी विमेन सुपरस्टार हैं जिन्होंने ये कारनामा किया।

Ad

लैसनर का ये WWE चैंपियनशिप रन अब शानदार रहेगा। पिछले महीने भी उन्होंने WWE चैंपियनशिप हासिल की थी। बॉबी लैश्ले के खिलाफ वो WWE चैंपियनशिप हार गए थे। इस बार बॉबी लैश्ले बिना लड़े ही अपनी WWE चैंपियनशिप हार गए। इंजरी के कारण उन्हें चैंबर मैच से बाहर होना पड़ा था। सैथ रॉलिंस ने ऑस्टिन थ्योरी को शुरूआत में ही लैश्ले के पॉड में पटक दिया था। इस वजह से लैसनर के शोल्डर में दिक्कत आ गई थी। मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार लैश्ले सर्जरी कराएंगे और वो चार महीने तक शायद रिंग में नजर नहीं आएंगे।

ब्रॉक लैसनर की नजरें भी अब रोमन रेंस के ऊपर होंगी। पिछले महीने रोमन रेंस और पॉल हेमन की वजह से ही लैसनर अपनी WWE चैंपियनशिप हार गए थे। लैसनर इस बात का बदला जरूर अब लेंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications