WWE दिग्गज Brock Lesnar का नया चौंकाने वाला लुक आया सामने, दुबले-पतले शरीर और हल्की दाढ़ी में पहचानना हुआ मुश्किल

WWE
ब्रॉक लैसनर की आई नई तस्वीर (Photo: WWE.com)

Brock Lesnar New Look: WWE SummerSlam 2023 में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) का मुकाबला कोडी रोड्स के साथ हुआ था। वहां पर लैसनर को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से ब्रॉक WWE टीवी पर नज़र नहीं आए। फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीच-बीच में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आ जाती हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। द बीस्ट की नई तस्वीर अब आई है, जिसमें उनका लुक काफी बदला नज़र आ रहा है। कई फैंस तो शायद उन्हें पहचान भी नहीं पाएंगे।

Ad

WWE में ब्रॉक लैसनर का नाम बहुत ऊंचा है। लंबे समय से वो यहां पर काम कर रहे हैं। WWE रिंग से दूर गए हुए उन्हें लंबा समय हो गया है। इस बात से फैंस जरूर थोड़ा नाराज चल रहे हैं। पिछले साल ट्रिपल एच ने द बीस्ट को लेकर बड़ा अपडेट दिया था। उन्होंने कहा था कि लैसनर कंपनी के साथ बने हुए हैं। द गेम ने ये भी कहा कि ब्रॉक की WWE में वापसी उनके ऊपर ही निर्भर करती है।

ब्रॉक लैसनर को नई तस्वीर में एक फैन के साथ इस बार देखा गया। सोशल मीडिया पर उनकी ये फोटो बहुत वायरल हो रही है। पिछली बार जब लैसनर को देखा गया था तब उन्होंने पूरी दाढ़ी रखी थी। अब उन्होंने अपनी दाढ़ी हल्की कर दी है। एक और चीज गौर करने वाली है कि द बीस्ट दुबले-पतले हो गए हैं। आप सभी जानते हैं कि उनका शरीर काफी भारी-भरकम है।

Ad

WWE में कब होगी ब्रॉक लैसनर की वापसी?

ब्रॉक लैसनर पिछले कुछ सालों से विवादोंं में भी चल रहे हैं। हाल ही में लैसनर का जेनेल ग्रांट केस में ऑफिशियल तौर पर नाम आ गया है। अब उनकी WWE में वापसी फिलहाल थोड़ा मुश्किल लग रही है। जब तक ये मुद्दा क्लियर नहीं हो जाता है शायद कंपनी भी उन्हें वापस लाने के बारे में नहीं सोचेगी। ये कहीं ना कहीं चिंता का विषय है। ट्रिपल एच के एरा में WWE में काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। ब्रॉक की अगर जल्द से जल्द रिंग में एंट्री होती है तो फिर फैंस बहुत खुश हो जाएंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications