इस हफ्ते रॉ की शुरुआत काफी धमाकेदार अंदाज में हुई। जैसा की स्मैकडाउन में पॉल हेमन ने बताया था कि चैंपियन ब्रॉक लैसनर रॉ का हिस्सा होंगे वैसा ही देखा गया। शुरुआत में पॉल हेमन और ब्रॉक लैसनर आए और कॉन्ट्रैक्ट के बारे में बात करने लगे। साथ ही पॉल ने ये कहा कि ब्रॉक जो चाहे वो कर सकते हैं।ये भी पढ़ें-WWE Raw रिजल्ट्स : 4 नवंबर, 2019दरअसल, क्राउन ज्वेल पीपीवी में केन वैलासकेज पर शानदार जीत दर्ज करने के बाद ब्रॉक लैसनर पर रे मिस्टीरियो ने उनपर चेयर्स से अटैक किया था। जिसके बाद पॉल हेमन ने ब्रॉक के लिए मिस्टीरियो के खिलाफ विंस मैकमैहन से मैच मांगा था लेकिन ब्रांड अलग होने के कारण ये संभव नहीं हो पाया। जिसके बाद ब्रॉक लैसनर ने एलान किया था कि वो अब ब्लू ब्रांड को छोड़कर रेड ब्रांड में जाएंगे जिससे वो रे मिस्टीरियो से अपना बदला ले सके।इस हफ्ते रॉ में पॉल हेमन ने लैसनर के लिए प्रोमो करते हुए कहा कि लैसनर WWE में स्पेशल है। वो वर्ल्ड के बेस्ट है जबकि रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस को नीचा दिखाते हुए कहा कि उन्होंने अपना ब्रांड छोड़ा लेकिन लैसनर अपना कॉन्ट्रैक्ट खुद बनाते हैं,क्योंकि वो अपनी मर्जी के मालिक हैं।"@BrockLesnar is entitled to do whatever the hell he wants to do!" - @HeymanHustleWe're not going to argue with that. #RAW pic.twitter.com/5yF7WPTEo2— WWE Universe (@WWEUniverse) November 5, 2019इसके अलवा साफ किया गया कि ब्रॉक लैसनर अब रे मिस्टीरियो का बुरा हाल करने वाले हैं। जिसके लिए ब्रॉक लैसनर रॉ के बैकस्टेज मिस्टीरियो को तलाशने भी गए लेकिन वो उन्हें नहीं मिले।The hunt continues...#RAW @BrockLesnar @HeymanHustle pic.twitter.com/IQMrUATXim— WWE (@WWE) November 5, 2019आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ब्रॉक लैसनर ने स्मैकडाउन के प्रीमियर एपिसोड में कोफी किंग्सटन को लगभग 5 सेकेंड्स में ढेर कर WWE चैंपियनशिप अपने नाम की थी। खैर, अब क्या होता है ये आने वाला समय बताएगा।WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं