WWE SummerSlam 2022 में रिंग को तहस-नहस करने के बाद Brock Lesnar का असली रिएक्शन हुआ वायरल, देखें वीडियो

Pankaj
WWE SummerSlam 2022 में ब्रॉक लैसनर को मिली हार
WWE SummerSlam 2022 में ब्रॉक लैसनर को मिली हार

Brock Lesnar: WWE SummerSlam 2022 के मेन इवेंट में इस बार ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने क्या किया सभी को पता है। लैसनर ने ट्रेक्टर से रिंग को उखाड़ दिया। शायद फैंस ने ऐसा पहले कभी नहीं देखा था। WWE ने भी ब्रॉक लैसनर द्वारा किए गए इस काम के वीडियो को अलग तरह से पेश करके दिखाया है। WWE ने एक ऐसे एंगल से ये वीडियो दिखाई है जो किसी ने नहीं देखी होगी।

दरअसल SummerSlam 2022 के मेन इवेंट में ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच हुआ था। इस मैच का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। इस मैच में कई चीजें ऐसी हुई जो शायद किसी ने सोची नहीं होगी। इस मैच में लैसनर ने अपना मुख्य हथियार ट्रेक्टर को बनाया था। ट्रेक्टर से रोमन रेंस को लैसनर ने बहुत परेशान किया। लैसनर ने अपनी एंट्री ही ट्रेक्टर के ऊपर चढ़कर की थी।

WWE ने एक खास फुटेज लैसनर की शेयर की है। गोप्रो के जरिए इसमें अलग एंगल दिखाया गया है और ये किसी ने पहले देखा नहीं था। ब्रॉक लैसनर ने इसमें ट्रेक्टर के जरिए रिंग को उखाड़ कर अलग कर दिया है। रोमन रेंस की भी हालत खराब हो गई और वो रिंग से नीचे गिर गए।

फुटेज में आप ये भी देख पा रहे होंगे कि जब तक रोमन रेंस रिंग से बाहर नहीं गए तब तक लैसनर ने ट्रेक्टर से रिंग को ऊपर ही किया था। जब रोमन रेंस रिंग से नीचे जा रहे थे तब लैसनर का रिएक्शन इस फुटेज के जरिए दिख रहा है। लैसनर जोर-जोर से हंसते हुए नजर आ रहे हैं।

WWE SummerSlam 2022 में ब्रॉक लैसनर को मिली हार

मैच में रोमन रेंस की हालत ब्रॉक लैसनर ने खराब कर दी थी। एक वक्त पर लगा कि लैसनर नए चैंपियन बन जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रोमन रेंस की मदद इस मैच में द उसोज ने की। द उसोज अगर नहीं होते तो शायद कहानी कुछ और होती। अब तो रोमन रेंस ने यूनिवर्सल चैंपियन के रुप में 700 दिन भी पूरे कर लिए हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं

Quick Links