WWE दिग्गज Brock Lesnar की वापसी को लेकर आई बहुत बुरी खबर, फैंस के लिए बड़ा झटका

..
पूर्व वर्ल्ड चैंपियन हैं ब्रॉक लैसनर
पूर्व वर्ल्ड चैंपियन हैं ब्रॉक लैसनर

Brock Lesnar: WWE में द बीस्ट के नाम से मशहूर ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) समरस्लैम (SummerSlam 2023) प्रीमियम लाइव इवेंट के बाद से अभी तक प्रोग्रामिंग से दूर चल रहे हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट्स की मानें तो ब्रॉक सऊदी अरब में होने वाले क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2023) PLE में हिस्सा नहीं लेंगे। यह फैंस के लिए बड़ा झटका है।

पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ब्रॉक लैसनर अभी तक सऊदी अरब में हुए सभी Crown Jewel इवेंट्स का हिस्सा बने हैं। पिछले साल हुए Crown Jewel में उन्होंने पूर्व WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले को सिंगल्स मैच में मात दी थी। इसके बाद से ब्रॉक ने 6 और मुकाबले लड़े थे, जिसमें उनका आखिरी मुकाबला कोडी रोड्स के खिलाफ SummerSlam 2023 में हुआ था। बीस्ट को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

अमेरिकन नाईटमेयर से मिली हार के बाद कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ब्रॉक लैसनर अब 2023 में वापसी करते हुए नहीं दिखेंगे। Ringside News ने इस खबर पर बड़ा अपडेट देते हुए कहा कि बीस्ट को इस साल होने वाले Crown Jewel 2023 के लिए बुक नहीं किया गया है। यह पहला मौका होगा जब लैसनर Crown Jewel PLE का हिस्सा नहीं होंगे। Crown Jewel का आयोजन 4 नवंबर को सऊदी अरब के रियाद में होगा। सऊदी शो के लिए अभी तक एक मैच का ऐलान किया गया है। सैथ रॉलिंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

WWE Crown Jewel 2023 में Roman Reigns के प्रतिद्वंदी का आगामी SmackDown में हो सकता है खुलासा

अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस SmackDown के आगामी एपिसोड में वापसी करने वाले हैं। फिलहाल WWE Crown Jewel 2023 इवेंट के लिए उनके मैच का ऐलान नहीं किया गया है। यह माना जा रहा है कि इस हफ्ते के ब्लू ब्रांड शो में ट्राइबल चीफ के नए प्रतिद्वंदी का पता चल सकता है।

पिछले कुछ समय से रोमन रेंस के Crown Jewel 2023 में मैच को लेकर कई अपडेट्स सामने आए हैं, जिसमें एलएनाइट, जॉन सीना और एजे स्टाइल्स जैसे टॉप स्टार्स को उनका नया विरोधी बताया गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ब्लू ब्रांड में वापसी करने के बाद रोमन रेंस क्या करते हैं?

Quick Links

App download animated image Get the free App now