WWE Money in the Bank 2023 में Brock Lesnar देंगे फैंस को बहुत बड़ा तोहफा, 38 साल के रेसलर की होगी हालत खराब?

Pankaj
WWE Money in the Bank 2023 में फैंस का आएगा मजा
WWE Money in the Bank 2023 में फैंस का आएगा मजा

Brock Lesnar: WWE Money in the Bank 2023 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा। 1 जुलाई को लंदन से फैंस इस प्रीमियम लाइव इवेंट को देख पाएंगे। WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को लेकर अब बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार इस इवेंट में लैसनर की एंट्री हो सकती है।

सऊदी अरब में हुए WWE Night of Champions में ब्रॉक लैसनर अंतिम बार नज़र आए थे। कोडी रोड्स के साथ उनका दूसरा मुकाबला हुआ था। इस मैच में कोडी टूटे हुए हाथ के साथ उतरे थे। उन्होंने द बीस्ट को अच्छी टक्कर दी। हालांकि अंत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। WWE Backlash में इनके बीच पहला मुकाबला हुआ था। वहां पर कोडी की जीत हुई थी।

WRKD Wrestling के अनुसार WWE ने ब्रॉक लैसनर के लिए Money in the Bank 2023 में अचानक वापसी करके कोडी रोड्स के साथ आगे मैच कराने का प्लान बनाया है। उनका तीसरा मुकाबला SummerSlam में होने की उम्मीद है और इस मुकाबले में कोई शर्त जोड़ी जाएगी।

क्या WWE Money in the Bank 2023 में Brock Lesnar करेंगे एंट्री?

कोडी और ब्रॉक लैसनर की राइवलरी अभी तक शानदार रही। फैंस को इस राइवलरी में मजा आया। Money in the Bank 2023 में कोडी और डॉमिनिक मिस्टीरियो के बीच मैच होगा। इन दोनों के मुकाबले में भी तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा। मिस्टीरियो इस समय अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हील के रूप में उनका काम सभी को पसंद आ रहा है।

ब्रॉक लैसनर अगर Money in the Bank 2023 में आएंगे तो फिर फैंस को मजा आएगा। कुछ ना कुछ सरप्राइज फैंस के लिए कंपनी ने जरूर रखा होगा। लैसनर के लिए पिछले कुछ साल शानदार रहे हैं। उन्होंने फेस के रूप में भी अच्छा काम किया। रोमन रेंस और बॉबी लैश्ले के साथ उनकी राइवलरी अच्छी रही थी। अब देखना होगा कि कंपनी ने उनके लिए आगे के लिए क्या प्लान बनाया है। कोडी के साथ अगर उनका तीसरा मुकाबला होगा तो फिर बहुत अच्छा रहेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now