पिछले हफ्ते रॉ के दौरान ब्रॉक लैसनर ने दस्तक दी थी लेकिन तभी रिकोशे वहां आए थे। लैसनर ने रिकोशे को लो ब्लो मार दिया था। अब पूर्व यूएस चैंपियन ने सोशल मीडिया पर WWE के चैंपियन ब्रॉक लैसनर को धमकाया है। पॉल हेमन पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि ब्रॉक लैसनर रॉयल रंबल में पहले नंबर पर एंट्री करने वाले हैं। इसी के लिए लैसनर बार बार रॉ में दस्तक दे रहे हैं और रॉयल रंबल के लिए बिल्ड अप कर रहे हैं। एक बार आर ट्रूथ ने लैसनर से पंगा लिया था अब रिकोशे शायद उनके रास्ते में आ गए हैं। ये भी पढ़ें:Royal Rumble से पहले हुए SmackDown के आखिरी एपिसोड की अच्छी और बुरी बातेंरिकोशे ने साफ किया था कि वो रॉयल रंबल के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं लैसनर को भी रिंग में उन्होंने अपने इरादें साफ किए थे। अब रिकोशे ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुए ब्रॉक लैसनर को धमकाया है। रिकोशे ने साफ किया कि कोई उन्हें डरा नहीं सकता है। I will not be intimidated. pic.twitter.com/Bisg38v7uW— Rick O’shea (@KingRicochet) January 24, 2020लैसनर और रिकोशे का सामना रॉयल रंबल मैच में हो सकता है। वहां रिकोशे बीस्ट लैसनर को एलिमिनेट करते हुए इस हफ्ते हुए रॉ में हुए अटैक का बदला लेने चाहेंगे। अब देखना होगा कि लैसनर अब इस धमकी का रिकोशे को किस तरह जवाब देते हैं।