ब्रॉक लैसनर 24/7 चैंपियन बन गए तो क्या होगा?

Enter caption

समरस्लैम में हार के बाद ब्रॉक लैसनर अभी वापस नहीं आए है। कब आएंगे ये किसी को नहीं पता। डब्लू डब्लू ई (WWE) आगे उनके लिए नए प्लान कर रही हैं। सैथ रॉलिंस के खिलाफ उन्हें हार का सामना समरस्लैम में करना पड़ा था। मई 2020 तक लैसनर का कॉन्ट्रैक्ट WWE के साथ है। तो अभी उनका बहुत लंबा टाइम यहां पर बचा हुआ है। उनकी वापसी भी होनी तय है। लेकिन अब ये आगे देखने वाली बात होगी कि कंपनी लैसनर को आगे कैसे प्रयोग करती हैं। क्या लैसनर एक बार फिर सैथ रॉलिंस के साथ मुकाबला करेंगे?

Ad

रेसलिंग की दुनिया में लैसनर का बहुत बड़ा नाम है। मिड कार्ड मैचों में भी उन्होंने कई बार धमाल किया है। और अगर वो फिर से इन मैचों में आते हैं तो कमाल हो जाएगा। लैसनर हमेशा बड़ी फ्यूड में रहे हैं और किसी भी कार्ड में फैंस की नजरें हमेशा उनके ऊपर रहती है। 2016 के बाद सैथ रॉलिंस, रोमन रेंस और गोल्डबर्ग ही उन्हें हरा पाए। इसके अलावा जितनी भी उन्होंने फाइट की सब में वो हमेशा ऊपर रहे हैं।

यह भी पढ़े: क्रिस जैरिको के चैंपियन बनाने के बाद बैरन काॅर्बिन ने AEW को आड़े हाथों लिया

WWE उनके लिए कुछ नया प्लान कर रही है। अगर लैसनर को 24/7 चैंपियन बना दिया जाए तो क्या होगा। ये एक तरह से अच्छा भी है। आर ट्रुथ ने इस चैंपियनशिप को एक नए मुकाम तक पहुंचा दिया है। लैसनर को हराना आसान काम नहीं है। उन्हें पिन करना बहुत ही मुश्किल हैं। अगर ये चैंपियनशिप लैसनर के पास पहुंच जाती है तो इसकी अहमियत बढ़ जाएगी और मिड कार्ड के जो सुपरस्टार है उनके लिए भी ये अच्छा मौका होगा। इस चैंपियनशिप पर इसके बाद सभी की नजरें बढ़ जाएंगी। टाइटल रन के मामले में ये चैंपियनशिप ऊंचा दर्जा हासिल कर सकती हैं।

अगर लैसनर को ये चैंपियनशिप मिल जाती है तो फिर कई नए सैगमेंट यहां हो सकते हैं। कई नए मौके सुपरस्टार्स को मिलेंगे और उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। अगर लैसनर के कंधे में ये बेल्ट रहेगी तो सीधा सा मतलब है कि किसी को पिन करके ये जीतनी पड़ेगी। इस वजह से लॉकर रूम में लैसनर की इज्जत भी बढ़ती रहेगी। बहुत से कारण ऐसे है कि अगर लैसनर को चैंपियन बनाया जाए तो आने वाले टाइम में काफी कुछ बदल सकता है।

इस चैंपियनशिप के साथ कुछ अच्छे सैगमेंट और अच्छे मैच लैसनर दे सकते हैं। कई सुपरस्टार्स जो लैसनर का सामना स्टार पॉवर की वजह से नहीं कर पाते उन्हें भी मौका मिलेगा। फैंस की उत्सुकता भी इसके लिए बढ़ती रहेगी। खैर ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लैसनर किस अंदाज में यहां पर वापसी करते हैं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications