Brock Lesnar स्पेशल: जब द बीस्ट ने वापसी करके Roman Reigns की हालत खराब करते हुए WWE फैंस को दिया था झटका

Ujjaval
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर का पिछले साल रिटर्न तगड़ा रहा था
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर का पिछले साल रिटर्न तगड़ा रहा था

Brock Lesnar: WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को इतिहास के सबसे तगड़े और शानदार सुपरस्टार्स में गिना जाएगा। उन्होंने WWE में रहते हुए जबरदस्त सफलता हासिल की है। कई बार उन्होंने वापसी की है और उनके ज्यादातर रिटर्न खास रहे हैं। पिछले साल उनकी वापसी और रोमन रेंस (Roman Reigns) के साथ कंफ्रंटेशन काफी ज्यादा खास साबित हुआ था।

Ad

ब्रॉक लैसनर को WrestleMania 38 में रोमन रेंस के खिलाफ हार मिल गई थी। ट्राइबल चीफ नए अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बन गए थे। इसके बाद लैसनर ब्रेक पर चले गए और रोमन रेंस अलग स्टोरीलाइंस का हिस्सा बन गए। लग रहा था कि ट्राइबल चीफ और द बीस्ट की कहानी खत्म हो गई है।

youtube-cover
Ad

17 जून 2022 को SmackDown के एपिसोड में फैंस को तगड़ा सरप्राइज मिला। दरअसल, रोमन रेंस और मैट रिडल के बीच मेन इवेंट में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच हुआ था। यह मैच तगड़ा रहा और दोनों ने मिलकर जबरदस्त तरीके से बवाल मचा दिया। अंत में रेंस ने रिडल के RKO पर किकआउट किया और थोड़े समय बाद रेंस ने विरोधी पर स्पीयर लगाकर पिन करते हुए जीत दर्ज की।

ट्राइबल चीफ ने टाइटल रिटेन करने के बाद प्रोमो कट किया। उन्होंने यहां खुद को सबसे बेहतर बताते हुए कहा कि अब कोई ऐसा स्टार नहीं, जो उन्हें हराने में सक्षम है। इसी बीच अचानक ब्रॉक लैसनर की धमाकेदार वापसी हुई। उन्होंने आकर फैंस समेत रेंस को झटका दिया। रिंग में आकर द बीस्ट ने रोमन को कंफ्रंट किया।

youtube-cover
Ad

द बीस्ट काफी अच्छे मूड में नज़र आ रहे थे और उन्होंने हैंड शेक के लिए रोमन रेंस के सामने हाथ बढ़ाया। रेंस यह देखकर चौंक गए। अगले ही पल ब्रॉक ने रेंस को कंधों पर उठाया और F5 लगा दिया। उनका यह अटैक यहां नहीं रुका। उन्होंने ब्लडलाइन के सदस्य और रोमन रेंस के भाई द उसोज़ को भी निशाना बनाया। लैसनर का यह रिटर्न काफी शॉकिंग और यादगार रहा था।

WWE SummerSlam 2022 में Roman Reigns को Brock Lesnar पर मिली बड़ी जीत

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच दोबारा दुश्मनी शुरू हुई। उनके बीच SummerSlam 2022 के लिए लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच तय हुआ। इस मैच में शर्त थी कि अगर द बीस्ट हार गए, तो वो दोबारा रेंस को टाइटल के लिए चैलेंज नहीं कर पाएंगे। दोनों ही दिग्गजों के बीच यह मैच तगड़ा रहा। उन्होंने हथियारों का इस्तेमाल किया।

ब्रॉक लैसनर ने यहां ट्रेक्टर से रिंग को भी उथल-पुथल कर दिया था। अंत में द उसोज़ और पॉल हेमन की इंटरफेरेंस का फायदा रेंस ने उठाया और लैसनर की हालत खराब कर दी। द बीस्ट 10 काउंट तक खड़े नहीं हुए और इसी के चलते ट्राइबल चीफ ने जीत प्राप्त की। यहां से लैसनर के साथ द बीस्ट की कहानी का अंत हुआ।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications