क्या आप जानते हैं: WWE में डेब्यू करने से ब्रॉक लैसनर ने दी थी कंपनी को धमकी

Enter caption

शुरुआत से ही ब्रॉक लैसनर के मन में जो आता था, वहीं करते आए हैं। वह किसी की कोई बात नहीं सुनते थे, उन्हें सारी चीज़ों के निर्णय खुद ही लेना पसंद है। पूर्व NCAA चैंपियन ब्रॉक लैसनर को WWE ने साल 2000 में कंपनी में साइन किया था और उन्होंने WWE के डेवलपमेंटल ब्रांड OVW (ओहायो वैली रैसलिंग) में भेज दिया था।

Ad

लगभग एक साल OVW में रैसलिंग के बारे में सीखने के बाद ब्रॉक लैसनर ने बहुत अजीब हरकत की। ऐसी हरकत अमूमन कोई भी नया WWE स्टार नहीं करता है। उन्होंने WWE से मेन रोस्टर में आने के बात की। उन्होंने कहा कि अगर WWE उनकी बात नहीं मानती है तो वह कंपनी छोड़कर घर चले जाएंगे।

गेराल्ड ब्रिसके ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बताया। जब उन्होंने ब्रॉक को फोन किया, तब ब्रॉक ने बताया कि वह OVW में काम करके परेशान हो गए हैं। ब्रॉक ने बताया कि वह दो महीने के लिए बाहर जा रहे हैं, जिसके बाद वह सीधा मेन रोस्टर में आना चाहते है। अगर उन्होंने ब्रॉक को दो महीने के अंदर मेन रोस्टर में नहीं भेजा तो वह कंपनी को छोड़ देंगे।

ये भी पढ़ें- सऊदी अरब में होने वाले शो का नाम सामने आया

जिम कॉर्नेट ने भी इस इंटरव्यू के बाद बताया कि WWE ब्रॉक लैसनर को टॉप रैसलर के रूप में मान रही थी। वह ब्रॉक लैसनर को दूसरे रैसलर्स से 4 से 5 गुना ज्यादा पैसा देती थी। वह डेवलपमेंटल में सबसे ज्यादा पैसा कमाते थे।

ब्रॉक लैसनर की WWE छोड़ने की धमकी के बाद उन्हें मेन रोस्टर में बुलाया गया और यह उनके लिए काफी अच्छा भी रहा। उन्होंने 2002 में मेन रोस्टर पर डेब्यू किया और डेब्यू के 6 महीने बाद WWE चैंपियनशिप जीत ली। आज इस ही कारण से वह कंपनी के सबसे बड़े स्टार हैं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications