Royal Rumble 2022 में WWE द्वारा Brock Lesnar के लिए बनाए गए ऑरिजिनल प्लान का हुआ चौंकाने वाला खुलासा 

WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर को लेकर बड़ी खबर सामने आई

WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने कुछ दिन पहले रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2022 मैच अपने नाम किया। अपने करियर में दूसरी बार लैसनर ने Royal Rumble मैच जीता। लैसनर ने 30वें नंबर पर एंट्री की और अंत में ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) एलिमिनेट किया। मौजूदा रिपोर्ट में लैसनर को लेकर ऑरिजिनल प्लान भी सामने आ गया है। ऑरिजिनल प्लान के मुताबिक मैकइंटायर के अलावा लैसनर को इस मैच में सभी की बुरी हालत करनी थी। शायद कुछ ऐसा ही देखने को भी मिला था।

Ad

WWE Royal Rumble 2022 में ब्रॉक लैसनर ने रचा था इतिहास

ब्रॉक लैसनर ने कई सुपरस्टार्स को इस मैच में एलिमिनेट किया। इस लिस्ट में रैंडी ऑर्टन, रिडल, बैड बनी और शेन मैकमैहन शामिल थे। इन सुपरस्टार्स के ऊपर लैसनर ने खतरनाक अटैक भी किया था। अंत में रिंग में लैसनर के साथ मैकइंटायर ही बचे थे। फैंस इन दोनों के बीच घमासान देखना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लैसनर ने काफी आसानी से बहुत जल्दी मैकइंटायर को एलिमिनेट कर दिया था।

Wrestling Observer Newsletter के डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में ऑरिजिनल प्लान का खुलासा किया है। ऑरिजिनल प्लान के मुताबिक एंट्री के बाद लैसनर को मैकइंटायर को छोड़कर सभी को धराशाई करना था। ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि WWE द्वारा मैकइंटायर को प्रोटेक्ट करना था। मैकइंटायर ने भी इस मैच में अपना दमखम दिखाया था। साल 2020 में लैसनर और मैकइंटायर का आमना-सामना हो चुका था। इस साल हुए Royal Rumble मैच में मैकइंटायर ने लैसनर को एलिमिनेट किया था। इसके बाद मेगा इवेंट में मैकइंटायर ने लैसनर को हराकर अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियनशिप जीती थी।

youtube-cover

Elimination Chamber 2022 का आयोजन 19 फरवरी को सऊदी अरब में होगा। बॉबी लैश्ले इस इवेंट में अपनी WWE चैंपियनशिप को अन्य पांच सुपरस्टार्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इस मैच का हिस्सा ब्रॉक लैसनर भी रहेंगे। इसके अलावा WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस के साथ होगा। इस मैच से पहले लैसनर के पास WWE चैंपियनशिप हासिल करने का सुनहरा मौका होगा। अब देखना होगा कि लैसनर WWE चैंपियनशिप हासिल कर पाएंगे या नहीं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications