"Elimination Chamber 2022 के बाद Brock Lesnar हॉस्पिटल में होंगे"- WWE के मौजूदा चैंपियन ने दिया बड़ा बयान

WWE Elimination Chamber 2022 में होगा तगड़ा मुकाबला
WWE Elimination Chamber 2022 में होगा तगड़ा मुकाबला

WWE Elimination Chamber 2022 का आयोजन 19 फरवरी को सऊदी अरब में होगा। इस इवेंट में WWE चैंपियनशिप के लिए तगड़ा मुकाबला होगा। बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) अपनी WWE चैंपियनशिप को पांच अन्य सुपरस्टार्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इस मैच का हिस्सा WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर भी होंगे। लैश्ले के निशाने पर अभी भी ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) है। इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में लैसनर को लेकर बॉबी लैश्ले ने काफी कुछ कहा।

WWE Raw में ब्रॉक लैसनर को लेकर बॉबी लैश्ले ने दिया बड़ा बयान

बॉबी लैश्ले Elimination Chamber 2022 में अपनी WWE चैंपियनशिप को रिडल, सैथ रॉलिंस, ब्रॉक लैसनर, ऑस्टिन थ्योरी और एजे स्टाइल्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इस मैच में काफी बवाल देखने को मिलेगा। इस हफ्ते रेड ब्रांड में WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले और MVP का खास सैगमेंट देखने को मिला।

MVP ने शानदार प्रोमो दिया और Royal Rumble 2022 में लैश्ले की जीत पर बात की। इस इवेंट में लैसनर के ऊपर रोमन रेंस ने अटैक कर दिया था। MVP ने कहा कि ये बात बॉबी लैश्ले को बिल्कुल भी पता नहीं थी। MVP ने इसके बाद बॉबी लैश्ले को Elimination Chamber मैच में डालने की वजह से WWE के ऊपर नाराजगी जताई। हालांकि MVP ने कह दिया कि बॉबी लैश्ले Elimination Chamber 2022 में अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर लेंगे।

बॉबी लैश्ले ने भी ब्रॉक लैसनर की जमकर बेइज्जती की। बॉबी लैश्ले ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि वो लैसनर के साथ चैंबर में बंद होने वाले नहीं है बल्कि ब्रॉक लैसनर उनके साथ बंद होने वाले हैं। इतना ही नहीं बॉबी लैश्ले ने इसके बाद ऐसी बात कही जिसे सुनकर जरूर ब्रॉक लैसनर गुस्से में आ गए होंगे। WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले ने कहा कि Elimination Chamber 2022 के बाद ब्रॉक लैसनर हॉस्पिटल में होंगे। लैश्ले ने ये भी कहा कि वो इस बार WrestleMania के मेन इवेंट में नजर आएंगे।

बॉबी लैश्ले ने इस बार ब्रॉक लैसनर को लेकर काफी कुछ कह दिया है। अगले हफ्ते लैसनर वापसी कर इसका जवाब जरूर देंगे। इस दौरान रिंग में काफी एक्शन भी देखने को मिल सकता है। फैंस अब अगले हफ्ते होने वाले एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं।