क्यों ब्रॉक लैसनर WWE में धमाकेदार वापसी करते हुए नजर आएंगे?

Enter caption

ब्रॉक लैसनर का WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट जून में खत्म हो चुका है। अब ब्रॉक लैसनर फ्री एंजेट बन चुके हैं। ये काफी मजेदार टॉपिक इस समय WWE यूनिवर्स में चला है। PWInsider ने सबसे पहले अपनी रिपोर्ट में ये खुलासा किया था कि WWE के साथ अब ब्रॉक लैसनर कॉन्ट्रैक्ट में नहीं है। इसके बाद WWE ने ऑनलाइन स्टोर से ब्रॉक लैसनर मर्चेडाइज को भी हटा दिया था। इसके बाद सभी को पता चल गया कि उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है।

Ad

ये भी पढ़ें: Clash of Champions में होने वाले WWE चैंपियनशिप मैच में जुड़ी नई शर्त, फैंस को मिलेगा सरप्राइज

कहा जाएंगे ब्रॉक लैसनर?

हाल ही में ये भी खबरें आई थी कि MMA की तरफ से ब्रॉक लैसनर को बड़ा ऑफ दिया गया है। और इसके लिए उन्हें पैसा भी बहुत दिया जा रहा है। UFC प्रेसिडेंट डाना व्हाइट की बुक्स में हमेसा ब्रॉक लैसनर का नाम सबसे पहले रहता है क्योंकि वो अच्छे से जानते हैं बिजनेस के लिहाज से लैसनर काफी शानदार हमेशा से रहे हैं। डेनियल कार्मियर के साथ UFC हैवीवेट चैंपियनशिप भी फिक्स डाना ने ही किया था लेकिन कुछ कारणों से ये फाइट नहीं हो पाई। स्पोर्ट्स की दुनिया के बेताज बादशाह ब्रॉक लैसनर हैं। कोई भी ऐसी कंपनी नहीं जो ये नहीं चाहती कि वो उनके साथ काम करें। इसके लिए कंपनियां भारी से भारी कीमत चुकाने को तैयार है।

ब्रॉक लैसनर एक ऐसे सुपरस्टार हैं जो UFC हैवीवेट चैंपियनशिप, IWGP हैवीवेट चैंपियनशिप और WWE चैंपियनशिप अपने पास रख चुके हैं। UFC और WWE में ब्रॉक लैसनर का सिक्का चलता है। यहां पर सबसे बड़े बिग ड्रा ब्रॉक लैसनर ही है। प्रो रेसलिंग की दुनिया में सबसे ज्यादा पैसा लेने वाले सुपरस्टार भी ब्रॉक लैसनर ही है। जबकि ब्रॉक लैसनर साल में कभी-कभार नजर आते हैं। इसके बावजूद उन्हें बहुत बड़ा चैक दिया जाता है।

इस समय देखा जाए तो WWE के अलावा कोई ऐसी रेसलिंग कंपनी है जो ब्रॉक लैसनर को ज्यादा पैसा दे सकती है। ब्रॉक लैसनर के चैक को हर कोई नहीं दे सकता है। कोरोना काल की वजह से रेसलिंग का बिजनेस भी एकदम से नीचेे आ गया है। सभी कंपनियां घाटे में चल रही है। यहां तक की सुपरस्टार्स को निकाला जा रहा है। AEW और NJPW जैसी कंपनियां इस लैसनर को बड़ा पैसा देने में बिल्कुल भी सक्षम नहीं है। एक बात और है कि ब्रॉक लैसनर जिस अंदाज में फाइट करते हैं वो सिर्फ WWE में ही हो सकता है। WWE के अलावा अगर कहीं लैसनर परफॉर्म करते हेैं तो उन्हें भी बुरा लगेगा।

अब MMA में ब्रॉक लैसनर की वापसी की बात करते हैं। MMA के तीन बड़े प्रमोशन UFC, बेलेटर और वन चैंपियनशिप हैं। ये कहीं ना कहीं लैसनर को साइन कर सकते हैं। लेकिन 43 साल की उम्र में ब्रॉक लैसनर इन केज फाइट्स में हिस्सा नहीं लेना चाहेंगे। MMA में हमेशा से फिजिकल डिमांड ज्यादा होती है। प्रो रेसलिंग की दुनिया में ये चीज नहीं होती है। साल 2015 में जब ब्रॉक लैसनर ने रीसाइन WWE में किया था तो इसका कारण भी फीजिकल फिटनेस ही था। हालांकि इस बीच UFC में ब्रॉक लैसनर नजर आए थे लेकिन वो उसमें फुल टाइम करियर नहीं बना सकते हैं। रेसलिंग वर्ल्ड में इस समय ब्रॉक लैसनर को लेकर काफी बातें चल रही है। कई लोगों का मानना है कि लैसनर WWE में ही रहने वाले हैं और वो अन्य जगह नहीं जाएंगे।

कुल मिलाकर देखा जाए तो WWE ही एक ऐसी जगह है जहां पर पूरी तरह ब्रॉक लैसनर अपना प्रभुत्व जमा कर दोबारा वापसी कर सकते हैं। और शायद ये उनके लिए काफी सुरक्षित जगह है। अन्य कंपनियों में जाकर ब्रॉक लैसनर को पहले दबदबा बनाना पड़ेगा लेकिन WWE में ऐसा नहीं है। हालांकि ब्रॉक लैसनर कब वापसी करेंगे इसके बारे में कुछ नहीं पता है। लेकिन उम्मीद ये ही की जा रही है कि ब्रॉक लैसनर WWE छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे।

ये भी पढ़ें: WWE Raw की वजह से कंपनी को हुआ बहुत बड़ा नुकसान, ये खबर सुनकर विंस मैकमैहन के उड़ जाएंगे होश

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications