Brock Lesnar Future Update: WWE में वापसी को लेकर ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) चर्चा में हैं। उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है। SummerSlam 2023 में कोडी रोड्स के खिलाफ हारने के बाद से वो WWE टीवी पर नज़र नहींं आए हैं। उनकी वापसी को लेकर लगातार अटकलें और अफवाहें सामने आती रहती हैं। अब उन्हें लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। ऐसा लग रहा है कि WWE के साथ उन्होंने अपने फ्यूचर को लेकर फैसला ले लिया है।
पिछले साल की शुरुआत में ब्रॉक लैसनर की वापसी होने वाली थी लेकिन जेनेल ग्रांट केस में नाम आने से सब गड़बड़ हो गया। WWE ने भी उनसे दूरी बना ली थी। मामला धीरे-धीरे सही होते हुए दिख रहा था लेकिन हाल ही में इस मामले में उनका नाम ऑफिशियल तौर पर आ गया। इसके बाद तो कई लोगों का कहना था कि अब उनकी रिंग में एंट्री संभव नहीं है। कंपनी द्वारा भी उनके फ्यूचर को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया गया है।
लैसनर को कई बार नॉन-रेसलिंग इवेंट में भी देखा गया है। हाल ही में उन्होंने WWE में वापसी को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि हम देखेंगे। वैसे फैंस को उनकी एंट्री को लेकर ज्यादा उम्मीदें नहीं रखनी चाहिए। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लैसनर के फ्यूचर पर बड़ी जानकारी साझा की है। एक फैन ने दावा किया कि उनकी लैसनर से बातचीत हुई। ब्रॉक से उनकी वापसी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो रिटायर हो चुके हैं और अब रिंग में कभी नहीं आएंगे। ऐसा है तो फिर WWE यूनिवर्स को दिल टूट सकता है।
WWE SummerSlam 2023 में ब्रॉक लैसनर ने लड़ा था अंतिम मैच
ब्रॉक लैसनर का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है। वैसे अभी तक ऑफिशियल तौर पर लैसनर ने अपने रिटायर होने की घोषणा नहीं की है। इस लिहाज से उनकी वापसी की उम्मीदें फ्यूचर में लगाई जा सकती हैं। SummerSlam 2023 में लैसनर ने WWE रिंग में अंतिम मैच कोडी रोड्स के खिलाफ लड़ा था। उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। मैच के बाद उन्होंने कोडी को जबरदस्त अंदाज में सम्मान दिया था। लैसनर ने सभी का दिल जीत लिया था।