ब्रॉक लैसनर इस समय WWE चैंपियन हैं। हालांकि वो कम ही नजर आते हैं। रेसलमेनिया में उनका मुकाबला मैकइंटायर के साथ होने वाला है। उनके फ्यूचर को लेकर हमेशा बातचीत चलती रहती है। पिछले साल तक फैंस हमेशा इस बात से नाराज रहते थे कि ब्रॉक लैसनर कभी-कभी रिंग में नजर आते हैं। लेकिन इस साल अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। वो ज्यादातर रॉ के शो में आए है। एक बड़ी खबर और सामने आ रही है। एडवर्टाइजमेंट के जरिए ये बात पता चली है कि सुपर शोडाउन से पहले होने वाली रॉ में तो लैसनर नजर आएंगे ही और साथ ही साथ वो 2 मार्च को होने वाली रॉ में भी मौजूद रहेंगे। ये भी पढ़ें: रेसलमेनिया 36 से पहले ड्रू मैकइंटायर के लिए 5 बड़ी स्टोरीलाइंस‼️HUGE ANNOUNCEMENT‼️ WWE Champion Brock Lesnar is coming to Monday Night RAW at the Bell MTS Place! Don't miss the show! Get your tickets now!🔗: https://t.co/Sa1PWX43Ug pic.twitter.com/yXo2Ji3OPq— Bell MTS Place (@bellmtsplace) February 18, 2020JUST ANNOUNCED: @WWE Champion “The Beast” @BrockLesnar will be live in Brooklyn March 2nd for Monday Night RAW! @HeymanHustle🎫: https://t.co/yBkc7gAEPq pic.twitter.com/HshvKGb0Fy— Barclays Center (@barclayscenter) February 18, 2020सुपर शोडाउन में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला रिकोशे के साथ होने वाला है। सऊदी अरब में 27 फरवरी को इस इवेंट का आयोजन होगा। उम्मीदें ये की जा रही है कि लैसनर यहां पर अपनी चैंपियनशिप आसानी से डिफेंड कर लेंगे क्योंकि रेसमलेनिया में उनका मुकाबला WWE चैंपियनशिप के लिए मैकइंटायर के साथ होना है। 2 मार्च को होने वाली रॉ में ब्रॉक लैसनर आएंगे, इसका मतलब ये है कि मैकइंटायर और लैसनर के बीच फ्यूड शुरू करने में कंपनी अब देर नहीं करना चाहती है। इसके लिए अलावा 2 मार्च को होने वाली रॉ में सैथ रॉलिंस का मुकाबला बिग शो के साथ हौगा। इसके अलावा बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर का मुकाबला काबुकी वॉरियर्स के साथ होगा। ब्रॉक लैसनर इस साल रॉ के लगभग सभी एपिसोड में नजर आए है। ये बात अब फैंस को भी पसंद आ रही है। पिछले साल जब वो यूनिवर्सल चैंपियन थे तो किसी बड़े इवेंट में ही नजर आते थे। जिस वजह से फैंस उन्हें पसंद नहीं करते थे। अब ऐसा लगता है कि रेसलमेनिया तक लैसनर रॉ में हमेशा मौजूद रहेंगे। अगर ऐसा होता है तो कंपनी के लिए भी अच्छा होगा और साथ ही साथ लैसनर के लिए भी अच्छा साबित होगा। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं