Brock Lesnar Return Update: WWE इतिहास के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार्स में से एक ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) हैं। WWE SummerSlam 2023 में कोडी रोड्स के खिलाफ हार के बाद से अभी तक वो रिंग में नज़र नहीं आए हैं। फैंस उनकी एंट्री का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनकी वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि लैसनर और कंपनी के बीच बातचीत शुरू हो गई है। अब बुरी खबर उनकी वापसी को लेकर सामने आ रही है।
WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड में कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस ने अपने सैगमेंट में ब्रॉक लैसनर का नाम लिया था। इससे उनकी वापसी की खबरें और तेज हो गईं। दरअसल इस साल की शुरूआत में Royal Rumble में द बीस्ट की एंट्री होने वाली थी लेकिन एक विवाद में उनका नाम सामने आ गया था। इसके बाद कंपनी ने उनसे थोड़ा दूरी बना ली थी। उनके लिए बनाए गए प्लान को भी रद्द कर दिया गया।
Fightful Select की हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ब्रॉक लैसनर के लिए अभी क्रिएटिव टीम के पास कोई प्लान नहीं है। इसका मतलब है कि इस साल अब उनकी वापसी संभव नहीं है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि उनकी वापसी को लेकर अभी तक कोई बातचीत नहीं की गई है। ये कहीं ना कहीं उनके फैंस के लिए बुरी खबर है।
WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने दिया था ब्रॉक लैसनर को लेकर बड़ा बयान
कुछ महीने पहले ट्रिपल एच ने द बीस्ट को लेकर अपडेट दिया था। उन्होंने कहा था कि ब्रॉक कंपनी के साथ बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि वो जब चाहेंगे तब वापसी कर सकते हैं। द गेम ने साफ कर दिया था कि सभी चीजें लैसनर के ऊपर निर्भर हैं। ऐसा लग रहा है कि लैसनर की एंट्री अब सीधे Royal Rumble 2025 में होगी। फैंस को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। वहां पर वो आकर बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं। शायद कंपनी ने भी उनके लिए तभी का प्लान बनाया होगा। ब्रॉक के गुंथर के साथ ड्रीम मैच को लेकर भी सभी काफी उत्साहित हैं। फ्यूचर में इन दोनों के बीच राइवलरी देखने को मिल सकती है।