WWE Saturday Night's Main Event में दिग्गज का टूटा सपना, 16 साल का सूखा नहीं हुआ खत्म, मिली करारी हार

WWE
Saturday Night's Main Event में हुआ तगड़ा मैच (Photo: @SKWrestling_)

Bron Breakker Beats Sheamus: WWE Saturday Night's Main Event में ब्रॉन ब्रेकर (Bron Breakker) ने शेमस के खिलाफ अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड की। दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला हुआ। ब्रेकर ने अंत में दिग्गज को धराशाई कर अपने टाइटल को रिटेन किया। शेमस ने मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन उन्हें नाकामी मिली। ब्रॉन का चैंपियनशिप रन बरकरार है। जीत के बाद वो काफी खुश दिखाई दिए।

Ad
Ad

शेमस और ब्रॉन ब्रेकर ने एक-दूसरे के ऊपर तगड़े मूव्स शुरुआत से लगाए। ब्रेकर की तेजी देखकर तो सभी हैरान रह गए थे। उन्होंने रिंग के बाहर खतरनाक अंदाज में दिग्गज को स्पीयर लगाया। शेमस ने धीरे-धीरे वापसी कर अपना अनुभव दिखाया। हालांकि, उनके हर मूव का जवाब ब्रेकर ने खास अंदाज में दिया। दोनों स्टार्स ने कुछ समय बाद तगड़ी रफ्तार पकड़ी। शेमस को फैंस का जबरदस्त समर्थन मिला।

शेमस अंत में काफी दर्द में दिखाई दिए, जिसकी वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वो ब्रेकर को ब्रॉग किक लगाने में नाकाम रहे। इसका फायदा ब्रॉन को आसानी से मिल गया। उन्होंने अपना धमाकेदार स्पीयर लगाकर शेमस को चित कर दिया। उसके बाद चैंपियन ने उन्हें पिन करते हुए अपने टाइटल को रिटेन कर लिया। ब्रॉन के ऊपर एक बार फिर WWE ने भरोसा जताया है। उन्होंने पिछले साल 21 अक्टूबर को हुए Raw के एपिसोड में टाइटल जीता था। तब से उनकी बादशाहत जारी है।

Ad

WWE दिग्गज शेमस को मिली नाकामी

शेमस ने WWE के मेन रोस्टर में साल 2009 में डेब्यू किया था। तब से उन्होंने अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन वो आजतक नहीं बन पाए। ये बहुत बुरी बात रही है। उनका सपना फिर से टूट गया है। अपने 16 साल के करियर में अभी तक वो ये कारनामा नहीं कर पाए हैं। इस बार लगा था कि शेमस चैंपियन बनकर इतिहास रचेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अब शायद उन्हें ये मौका फिर नहीं मिल पाएगा। शेमस पिछले कुछ समय से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। कंपनी ने कहीं ना कहीं उन्हें चैंपियन बनाना चाहिए था। वो इस चीज को डिजर्व करते हैं। अब देखना होगा कि WWE ने उनके लिए आगे क्या प्लान बनाया होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications