Youngest Main Roster Superstars: WWE में इस समय कई रेसलर्स हैं, जो अपने काम से फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं। रॉयल रंबल (Royal Rumble 2025) जीतने वाले जे उसो (Jey Uso) भी उनमें शामिल हैं। वह 39 साल के हैं, जबकि इस आर्टिकल में हम आपको WWE में सबसे कम उम्र के उन 4 मेंस सुपरस्टार्स के बारे में बताने वाले हैं, जो मेन रोस्टर पर धमाल मचा रहे हैं।#4 ऑस्टिन थ्योरी WWE में बड़े काम कर चुके हैं और वह महज 27 साल के हैं View this post on Instagram Instagram PostMoney in the Bank 2022 विजेता ऑस्टिन थ्योरी के लिए यह जीत कुछ खास काम नहीं आई, लेकिन उसके बावजूद पूर्व यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन ने अपने काम से फैंस को एंटरटेनमेंट प्रदान किया है। 2 अगस्त 1997 को जन्में ऑस्टिन ने ग्रेसन वॉलर के साथ मिलकर एक बार WWE टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की है। थ्योरी हील के रूप में बेहद जबरदस्त काम करते हैं और आखिरी NXT एपिसोड में वह तथा वॉलर NXT चैंपियन ओबा फेमी और ट्रिक विलियम्स के खिलाफ जीत दर्ज करने में कामयाब रहे थे।#3 एल्टन प्रिंस WWE SmackDown में जबरदस्त काम करते हैं27-वर्षीय एल्टन प्रिंस को WWE फैंस SmackDown में इस समय DIY के साथ दिख रहे हैं। वो किट विल्सन के साथ दो बार WWE NXT टैग टीम चैंपियन रहे हैं। एल्टन जिस तरह से अपने किरदार को करते हैं, वह शानदार हो जाता है। Royal Rumble 2025 से पहले SmackDown में उनकी टीम और DIY के बीच चीजें बिगड़ गई थीं। अब देखना है कि इस सप्ताह क्या होता है।#2 डॉमिनिक मिस्टीरियो ने महज 27 साल की उम्र में ही WWE फैंस को अपना मुरीद बना दिया है View this post on Instagram Instagram Postडॉमिनिक मिस्टीरियो ने अपना पहला मैच SummerSlam 2020 में सैथ रॉलिंस के खिलाफ लड़ा था। उसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा है। 5 अप्रैल 1997 को जन्में डॉमिनिक ने महज चार सालों में हील और बेबीफेस किरदार किए हैं। वह पहले बेबीफेस थे और अपने पिता रे मिस्टीरियो के साथ धमाल करते थे। उन्होंने Clash at the Castle 2022 में ऐज और अपने पिता के ऊपर हमला करके हील किरदार शुरू किया था। द जजमेंट डे मेंबर दो बार NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन बने हैं और एक बार अपने पिता के साथ WWE SmackDown टैग टीम चैंपियन रह चुके हैं। उनका भविष्य काफी अच्छा रहने वाला है।#1 ब्रॉन ब्रेकर WWE में महज 27 साल में ही बहुत धमाल कर रहे हैं View this post on Instagram Instagram Postब्रॉन ब्रेकर मौजूदा WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन हैं। वह दूसरी बार यह टाइटल अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं। दो बार पूर्व NXT चैंपियन और एक बार बैरन कॉर्बिन के साथ NXT टैग टीम चैंपियन रह चुके ब्रॉन ने अपनी ताकत, स्पीड और स्पीयर से सभी को एंटरटेन किया है। IShowSpeed को उन्होंने रंबल मैच में जबरदस्त स्पीयर दिया था, जिसके बाद फैंस उनकी ताकत का और प्रदर्शन होते हुए देखना चाहेंगे। अब महज 27 साल में इतने कीर्तिमान पाने वाले ब्रॉन आगे क्या करेंगे यह देखना होगा।