बुलेट क्लब के सदस्य टामा टोंगा(Tama Tonga) ने हाल ही में ट्विटर के जरिए WWE सुपरस्टार रोमन रेंस(Roman Reigns) और उनकी फैक्शन को चुनौती दी है। दरअसल अफवाहों के अनुसार WWE अब न्यू जापान प्रो रेसलिंग के साथ अपने रिश्ते बनाने में लगा हुआ है। NJPW के कई सुपरस्टार्स ने हाल ही में WWE के साथ काम करने की इच्छा जताई है। टामा टोंगा ने अब WWE में काम करने की अपनी इच्छा जाहिर कर दी है।यह भी पढ़ें: SummerSlam के लिए रोमन रेंस के मैच का ऐलान, WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार के खिलाफ डिफेंड करेंगे चैंपियनशिप?WWE सुपरस्टार रोमन रेंस और द उसोज को मिली चुनौतीWWE में रोमन रेंस ने पिछले साल जब वापसी की थी तो पॉल हेमन भी उनके साथ आ गए थे। रोमन रेंस और जे उसो की इसके बाद काफी राइवलरी चली और अंत में जे उसो ने रोमन को ट्राइबल चीफ के रूप में स्वीकार कर लिया। WWE सुपरस्टार जिमी उसो ने हाल ही में वापसी की और वो भी जल्द ही रोमन रेंस के फैक्शन में शामिल हो जाएंगे।टामा टोंगा इस समय IWGP टैग टीम चैंपियन हैं और उन्होंने रोमन रेंस और द उसोज को ट्वीट के जरिए ललकारा है।BulletClub vs Bloodline— Tama Tonga (@Tama_Tonga) May 28, 2021यह भी पढ़ें:2 कारण क्यों द उसोज की अगले हफ्ते SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप मैच में जीत हो सकती है और 2 कारण क्यों हार हो सकती हैटामा टोंगा भी पहले कई बार कह चुके हैं कि वो द उसोज के साथ रिंग शेयर करना चाहते हैं। अगर बुलेट क्लब का मुकाबला द उसोज, रोमन रेंस के साथ होगा तो ये सबसे बड़ा मुकाबला होगा। रोमन और द उसोज जल्द ही पूरी तरह साथ आ जाएंगे।द उसोज का अगले हफ्ते रे और डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ टैग टीम चैंपियनशिप मुकाबला होने वाला है। उम्मीद के मुताबिक द उसोज नए चैंपियन बन सकते हैं। रोमन रेंस इस समय यूनिवर्सल चैंपियन हैं और द उसोज भी चैंपियन बन जाएंगे तो फिर फैंस को मजा आने वाला है।रोमन रेंस सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और वो टोंगा के इस ट्वीट का जवाब भी जल्द दे सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो फिर यहां से राइवलरी की शुरूआत आगे के लिए हो सकती है।यह भी पढ़ें: फेमस सुपरस्टार हुआ बुरी तरह लहूलुहान, दिग्गज बनना चाहता है बॉलीवुड फिल्मों में विलन, WWE में नहीं होगा रोमन रेंस का बड़ा मैच?WWE and NJPW? GOD about to acknowledge Roman as their Tribal Chief.— nWo Wolfpac 4 Life (@RedRebelOfDeath) May 28, 2021कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!