WWE के साथ ब्रॉक लैसनर का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है। इसके बाद लगातार ब्रॉक लैसनर चर्चा का विषय बने हुए है। टॉम कोल्यूह ने अपनी रिपोर्ट में ये बताया था कि ब्रॉक लैसनर का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है। मर्चेंंडाइज उनकी समरस्लैम तक थी। कोरोना की वजह से ब्रॉक लैसनर समरस्लैम में नहीं रह पाए। इसलिए अब मर्चेंडाइज भी खत्म कर दी गई है। हालांकि अभी भी उम्मीद ये जताई जा रही है कि WWE में दोबारा वो कॉन्ट्रैक्ट साइन कर सकते हैं। ये भी पढ़ें:- 5 चीज़ें जो 'हील' रोमन रेंस के यूनिवर्सल चैंपियन बनने के बाद WWE में हो सकती हैंब्रॉक लैसनर को लेकर बड़ी चर्चाकई दिनों से कई रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि ब्रॉक लैसनर अब AEW में नजर आ सकते हैं। AEW के प्रेसिडेंट टोनी खान ने भी कहा है कि संभावित तौर पर वो ब्रॉक लैसनर को अब साइन कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसका सही जवाब नहीं दिया। AEW's Tony Khan during Thursday's conference call on free agent Brock Lesnar:"I can't comment on that at this time but I've enjoyed Brock's work for many years. He's a great fighter & a great wrestler. I don't think people talk enough about what a great worker Brock Lesnar is."— Brian Campbell (@BCampbellCBS) September 3, 2020WWE हॉल ऑफ फेमर बुली रे ने ब्रॉक लैसनर के AEW में जाने की संभावनाओं पर बात की। Busted Open Radio में बोलते हुए इस WWE दिग्गज ने कहा, ये कहा जा रहा है कि ब्रॉक लैसनर के कॉन्ट्रैक्ट को AEW नहीं सह पाएगा। क्योंकि लैसनर बहुत ज्यादा पैसे लेते हैं लेकिन ऐसा नहीं है और AEW आराम से उन्हें अच्छा कॉन्ट्रैक्ट दे सकता है। इस समय AEW की चीजेें सही हो रही है। और इस मौके को वो हाथ से नहीं जाने देंगे। हालांकि AEW को अपना बजट देखना पड़ेगा लेकिन फिर भी वो ये काम आराम से कर सकते हैं। कंपनी ने हाल ही में कई लोगों को रिलीज किया है। इसके बावजूद ये लोग उन्हें पेमेंट कर रहे हैं। इसका मतलब इनका बजट बहुत अच्छा है। बुली ने ये भी कहा कि ब्रॉक लैसनर फ्री एंजेट नहीं है। वो कहीं भी जा सकते हैं। उनके पास बहुत सारे ऑप्शन हैं। ब्रॉक लैसनर रेसलिंग की दुनिया में इस समय सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। विंस मैकमैहन की कंपनी सबसे ज्यादा पैसा ब्रॉक लैसनर को देती है। उनका कद ही बहुत ऊंचा है। लेकिन इस समय और भी कंपनियों की नजरें ब्रॉक लैसनर के ऊपर होंगी। खासतौर पर AEW इसमें नंबर वन पर होगा। AEW ने काफी पैसा कंपनी के लिए खर्च किया है। वो ब्रॉक लैसनर के बजट को भी आराम से सह सकते हैं। अब देखना होगा कि आगे जाकर लैसनर WWE में आते हैं या फिर कहीं और जाते हैं। वैसे विंस मैकमैहन कहीं और उन्हें जाने नहीं देंगे।ये भी पढ़ें: 5 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स जो असल जिंदगी में रोमन रेंस के अच्छे दोस्त हैं