ब्रॉक लैसनर के 9 साल पुराने दुश्मन को WWE ने बाहर निकाला?

Ankit
ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर

WWE में छटनी का दौर चल रहा है और इस लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है। फिलहाल इस बड़े नाम के लिए WWE ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो ये खबर लगभग पक्की है। ये नाम कोई और नहीं बल्कि ब्रॉक लैसनर के 9 साल पुराने दुश्मन केन वैलासकेज का हैं। बताया गया है कि केन वैलासकेज को कॉन्ट्रैक्ट से रिलीज कर दिया गया है।

Ad

ये भी पढ़ें-दिग्गज सुपरस्टार को लगी गंभीर चोट, Money In The Bank लैडर मैच से हुआ बाहर

केन वैलासकेज ने फॉक्स पर स्मैकडाउन के डेब्यू एपिसोड में दस्तक दी थी और ब्रॉक लैसनर पर अटैक किया था। जिसके बाद उन्हें क्राउन ज्वेल में उन्होंने ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मैच लड़ा लेकिन बहुत जल्द उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

जिसके बाद माना जा रहा था कि केन वैलासकेज को अच्छा पुश मिलेगा लेकिन उनका WWE में कुछ नहीं हो पाया। केन वैलासकेज ने लैसनर के बाद लाइव इवेंट में मुकाबला किया था जिसमें वो हम्बार्टो कारिलो के साथ मिलकर लड़े थे। अब रेसलिंग के दिग्गज जानकार डेव मैल्टजर ने बताया कि केन वैलासकेज का कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया गया है।

ब्रॉक लैसनर और केन वैलासकेज दोनों ही पुराने दुश्मन हैं। दोनों MMA में साथ लड़ चुके हैं जिसमें केन वैलासकेज ने लैसनर को हराया था। ये पहला मौका नहीं है कि WWE ने सुपरस्टार्स को निकाला है। इससे पहले लगभग 20 सुपरस्टार्स समेत कई ऑफिशियल्स को बाहर किया है।

इस लिस्ट में बड़े नाम शामिल है जैसे कर्ट एंगल, हीथ स्लेटर, रुसेव, कार्ल एंडरसन, ल्यूक गैलोज, मारिया और माइक कनेलिस, ड्रेक मैवरिक हैं। खैर, अब देखना होगा कि केन वैलासकेज के रिलीज पर कब WWE अपना बयान देता है.

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

.

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications