जानिए क्या हुआ जब WWE के दो धुरंधर भारतीय Superstars के बीच हुआ गोल गप्पे खाने का चैलेंज: Veer Mahaan & Sanga में किसकी हुई जीत?

WWE
WWE सुपरस्टार्स के बीच हुआ अनोखा चैलेंज (Photo: WWE India)

Indus Sher: WWE में काम कर रहे भारतीय सुपरस्टार्स वीर महान (Veer Mahaan) और सौरव गुर्जर उर्फ सांगा (Saurav Gurjar aka Sanga) का जलवा रिंग में देखने को मिलता ही है और साथ ही रिंग के बाहर भी वो कमाल करते हैं। हाल ही में दोनों धुरंधर भारतीय सुपरस्टार्स के बीच गोल गप्पे खाने का दिलचस्प चैलेंज हुआ।

Ad
Ad

WWE India के खास शो Chakh Le WWE का हिस्सा इंडस शेर के तीनों सदस्य बने थे। इसमें वीर महान और सौरव गुर्जर के बीच गोल गप्पे खाने का चैलेंज हुआ। दोनों सुपरस्टार्स में से जो भी स्टार एक मिनट में सबसे ज्यादा गोल गप्पे खाएगा, वो इस चैलेंज को जीतता। सबसे खास बात यह थी कि पू्र्व WWE चैंपियन जिंदर महल इस चैलेंज का हिस्सा नहीं बने थे और वो रेफरी की भूमिका में दिखाई दिए थे।

आपको बता दें कि दोनों भारतीय सुपरस्टार्स ने इस चैलेंज को काफी गंभीरता से लिया और इसे जीतने का पूरा प्रयास भी किया। यह चैलेंज जब खत्म हुआ तो रेफरी ने जिंदर महल ने विजेता का नाम घोषित करते हुए कहा,

"दोनों सुपरस्टार्स की परफॉर्मेंस काफी अच्छी थी। वीर की शर्ट अभी भी पूरी तरह से साफ है, तो उन्हें एक बोनस अंक मिलना चाहिए। फाइनल स्कोर सांगा ने 10 और वीर महान ने 8 गोल गप्पे खाए।"

सांगा यह चैलेंज जीतने के बाद काफी ज्यादा खुश दिखाई दिए। अपनी रोमांचक जीत के बाद सांगा ने कहा,

"यह जीत टैग टीम चैंपियनशिप जीतने से भी बड़ी है। गोल गप्पा चैंपियनशिप, इसके बारे में कोई भी नहीं सोच सकता। (हंसते हुए कहा)।

youtube-cover
Ad

WWE में आखिरी बार एक्शन में कब दिखाई दिए थे Indus Sher?

इंडस शेर (वीर महान, सांगा और जिंदर महल) को इस साल हुए ड्राफ्ट के बाद Raw में ड्राफ्ट किया गया था। मेन रोस्टर में एंट्री के बाद इन दोनों सुपरस्टार्स को हार का सामना नहीं करना पड़ा है। इन्होंने कई लोकल रेसलर्स के साथ-साथ सेड्रिक एलेक्जेंडर और शेल्टन बेंजामिन को भी शिकस्त दी थी।

इस बीच उनका WWE टीवी पर अपना आखिरी मैच 19 जून 2023 को लड़ा था। यहां इंडस शेर के वीर महान और सांगा का मुकाबला सेड्रिक एलेक्जेंडर और शेल्टन बेंजामिन के खिलाफ हुआ था। इस मुकाबले में जीत इंडस शेर की हुई थी। हाल ही में Raw में उनकी वापसी हुई है और ऐसा लग रहा है कि जल्द ही उन्हें किसी बड़ी स्टोरीलाइन का हिस्सा बनाया जा सकता है। देखना होगा कि वो Raw में अपना अगला मुकाबला किसके खिलाफ लड़ेंगे।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications