4 फेमस WWE कपल जो Royal Rumble 2025 में नज़र आए लेकिन फैंस का ध्यान नहीं गया होगा

Ujjaval
कुछ कपल Royal Rumble इवेंट में मौजूद थे (Photo: WWE.com & Bianca Belair Instagram)
कुछ कपल Royal Rumble इवेंट में मौजूद थे (Photo: WWE.com & Bianca Belair Instagram)

WWE Couples Participated Royal Rumble 2025: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble 2025) प्रीमियम लाइव इवेंट शानदार रहा। मेंस और विमेंस Royal Rumble मैच को मिलाकर 60 स्टार्स शो का हिस्सा बने। इसके अलावा दो अन्य मैच भी देखने को मिले। इसमें से कुछ फेमस कपल भी शामिल थे, जिन्होंने फैंस का मनोरंजन करने का मौका नहीं छोड़ा। इस आर्टिकल में हम 4 फेमस WWE कपल के बारे में बात करेंगे, जो Royal Rumble 2025 इवेंट का हिस्सा बने लेकिन फैंस का उनपर ध्यान नहीं गया होगा।

Ad

4- WWE Royal Rumble 2025 में जिमी उसो और नेओमी दोनों नज़र आए

youtube-cover
Ad

जिमी उसो और नेओमी काफी सालों से साथ हैं। फैंस को उनके बारे में जरूर अच्छे से पता होगा। दोनों ने ही Royal Rumble 2025 इवेंट में हिस्सा लिया। नेओमी विमेंस Royal Rumble मुकाबले में नज़र आईं। उन्होंने 15वें नंबर पर एंट्री की और बियांका ब्लेयर के साथ मिलकर ज़ोई स्टार्क को बाहर किया। मैच के अंतिम मिनट में वो भी एलिमिनेट हो गईं। उनके पति जिमी उसो मेंस Royal Rumble मैच में नज़र आए। उनका हाल भी कुछ खास नहीं रहा। वो 10वें नंबर पर आए और 15 मिनट 34 सेकेंड तक मैच में रहे। इसी बीच उसो ने कोई एलिमिनेशन नहीं किया और फिर जेकब फाटू ने उन्हें बाहर कर दिया।

3- WWE टैग टीम चैंपियन जॉनी गार्गानो और उनकी पत्नी कैंडिस लेरे Royal Rumble 2025 का हिस्सा बने

Ad

जॉनी गार्गानो और कैंडिस लेरे के नाम से फैंस जरूर परिचित होंगे। दोनों काफी फेमस कपल हैं और 2016 में उन्होंने शादी की थी। जॉनी और कैंडिस दोनों SmackDown का हिस्सा हैं और हालिया Royal Rumble इवेंट में नज़र आए थे। कैंडिस लेरे ने विमेंस Royal Rumble मैच में हिस्सा लिया था और 16 मिनट 32 सेकेंड तक मुकाबले में रही थीं। दूसरी ओर जॉनी गार्गानो ने अपने पार्टनर टॉमैसो चैम्पा के साथ मिलकर मोटर सिटी मशीन गन्स का सामना किया था। WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए हुए इस 2 आउट ऑफ 3 फॉल्स मैच में जॉनी और चैम्पा ने जीत दर्ज की। इसी के साथ वो अपनी चैंपियनशिप डिफेंड करने में सफल हुए।

2- बियांका ब्लेयर और मोंटेज़ फोर्ड ने WWE Royal Rumble 2025 में तहलका मचाया

Ad

बियांका ब्लेयर और मोंटेज़ फोर्ड दोनों WWE के पावर कपल माने जाते हैं। दोनों के लिए Royal Rumble 2025 इवेंट शानदार रहा। बियांका ब्लेयर ने विमेंस रंबल मुकाबले में 49 मिनट 17 सेकेंड बिताए और ज़ोई स्टार्क को एलिमिनेट किया। बाद में ब्लेयर को नाया जैक्स ने बाहर का रास्ता दिखाया। दूसरी ओर मोंटेज़ फोर्ड ने अपनी छाप छोड़ी। वो और उनकी पार्टनर एंजेलो डॉकिंस मोटर सिटी मशीन गन्स की टैग टीम टाइटल मैच में हार का कारण बने। मैच के बाद एंजेलो और मोंटेज़ ने DIY पर भी हमला किया। ऐसा लग रहा है कि मोंटेज़ और डॉकिंस का हील टर्न देखने को मिल गया है। दोनों उसी तरह के रूप में नज़र आए।

1- शार्लेट फ्लेयर और एंड्राडे दोनों WWE Royal Rumble 2025 का हिस्सा बने

शार्लेट फ्लेयर और एंड्राडे की जोड़ी से फैंस परिचित होंगे लेकिन उनका ध्यान इस बात पर नहीं गया होगा कि दोनों ही Royal Rumble 2025 में नज़र आए थे। शार्लेट फ्लेयर ने विमेंस Royal Rumble मैच में एंट्री की और 4 एलिमिनेशन किए। इसी बीच वो मैच को जीतने और इतिहास रचने में सफल हुईं। दूसरी ओर उनके पति एंड्राडे ने मेंस Royal Rumble मुकाबले में एंट्री की। 11वें नंबर पर वो आए लेकिन उनके लिए यह मैच एक बुरे सपने की तरह रहा। जेकब फाटू ने खतरनाक रूप दिखाते हुए पूर्व AEW स्टार को 3 मिनट 17 सेकेंड में बाहर कर दिया। पत्नी शो में चर्चा का विषय बनीं, जबकि पति पूरी तरह से फ्लॉप रहे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications