Charlotte Flair Threatens Leave WWE: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में एक चौंकाने वाली चीज देखने को मिली। बैकलैश (Backlash 2025) से पहले ब्लू ब्रांड के आखिरी शो में शार्लेट ने WWE से जाने का फैसला किया। WrestleMania 41 में हार के बाद फ्लेयर पहली बार WWE टीवी पर SmackDown द्वारा दिखाई दीं और यहां फैंस द्वारा उन्हें जबरदस्त अंदाज में बू किया गया।
शार्लेट फ्लेयर ने SmackDown में प्रोमो कट करते हुए बताया कि वो दोबारा नई शुरुआत करने वाली हैं। उन्होंने WWE विमेंस चैंपियनशिप को अपना लक्ष्य बनाया और वो WrestleMania में मिली हार से बौखलाई हुई नज़र आईं। शार्लेट को इसी बीच फैंस द्वारा खूब बू मिली और उन्होंने इसका विरोध किया। फ्लेयर ने बू किए जाने का कारण पूछा।
शार्लेट फ्लेयर ने गुस्से में कहा कि वो फैंस द्वारा इस बेइज्जती को सहन नहीं करेंगी। उन्होंने WWE से हमेशा के लिए जाने की धमकी दी। इसके बावजूद फैंस ने बू करना जारी रखा। फ्लेयर को गुस्सा आया और वो माइक फेंकते हुए बैकस्टेज जाने लगीं। जेड कार्गिल ने इसी बीच एंट्री की और रिंग में जाकर प्रोमो कट किया। उन्होंने कहा कि शार्लेट को मौके मिल चुके हैं और अब उन्हें लाइन में लगना चाहिए। फ्लेयर को यह सुनकर गुस्सा जरूर आया लेकिन वो बैकस्टेज चली गईं।
WWE SmackDown में शार्लेट फ्लेयर को एलेक्सा ब्लिस ने किया कंफ्रंट
WWE SmackDown से शार्लेट फ्लेयर गुस्से में जा रही थीं। इसी बीच निक एल्डिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया और कहा कि उनका इस तरह का बर्ताव सही नहीं है। शार्लेट अपनी कार के पास पहुंच गईं और लगा कि वो WWE से चली जाएंगी। हालांकि, एलेक्सा ब्लिस वहां आईं और शार्लेट को कंफ्रंट किया। उन्होंने शार्लेट से कुछ बात करने की इच्छा जताई।
फैंस फ्लेयर और ब्लिस को बैकस्टेज देखकर खुश हो गए। इस एंगल ने स्टोरीलाइन को एकदम ही रोचक बना दिया है। आपको बता दें कि एलेक्सा ब्लिस ने भी शार्लेट की तरह SmackDown में ही वापसी की। उन्होंने ज़ेलिना वेगा के साथ टीम बनाकर चेल्सी ग्रीन और पाइपर निवेन का सामना किया। इस मुकाबले में उन्हें बड़ी जीत मिली। देखना होगा कि फ्लेयर और ब्लिस का अगला कदम क्या होगा।