लेसी इवांस (Lacey Evans) और रिक फ्लेयर (Ric Flair) का बढ़ता हुआ रिलेशनशिप पिछले कुछ समय से रॉ (Raw) में चर्चा का विषय रहा है। साथ ही इसकी वजह से शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। पिछले कुछ समय से इवांस और 'द नेचर बॉय' मिलकर शार्लेट फ्लेयर के मैच में दखल दे रहे हैं। इस हफ्ते शार्लेट फ्लेयर और लेसी इवांस आमने-सामने आने वाली हैं। WWE Raw में शार्लेट फ्लेयर और लेसी इवांस का होगा सामनाWWE ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर पोस्ट करते हुए इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया था कि दोनों दुश्मन Raw में नजर वाली हैं। इस दौरान WWE के दिग्गज और 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन रिक फ्लेयर भी लेसी इवांस की मदद करते हुए नजर आएंगे। साथ ही उनकी शार्लेट से बहस हो सकती हैं। .@MsCharlotteWWE and @LaceyEvansWWE will come face-to-face on #WWERaw.What might @RicFlairNatrBoy have up his sleeve?! https://t.co/ZyuSwgirZM— WWE (@WWE) February 7, 2021ये भी पढ़ें:- WWE में दो सबसे बड़े दुश्मनों के बीच होगा मैच, दिग्गज वापसी करते हुए मचाएगा जबरदस्त बवाल? ध्यान देने वाली बात ये है कि WWE Raw के लिए इसे एक परसनल कंफ्रन्टेशन के रूप में एडवर्टाइज कर रहा है। ऐसे में यहां हमें दोनों सुपरस्टार्स के बीच बहस देखने को मिल सकती हैं। WWE ने कहीं भी उनके मैच मैच को मेंशन नहीं किया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि WWE कुछ अलग और खास करना चाहता है। इवांस और रिक फ्लेयर की जोड़ी ने शार्लेट के लिए चीज़ें खराब कर दी है। उन दोनों की वजह से ही Royal Rumble पीपीवी में असुका और शार्लेट को विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच में हार मिली थी। ऐसे में जरूर ही इस हफ्ते Raw में शार्लेट फ्लेयर और लेसी एवंस के बीच काफी ज्यादा तनाव नजर आने वाला है। View this post on Instagram A post shared by Macey Estrella (@laceyevanswwe)ये भी पढ़ें:- WWE Royal Rumble में चौंकाने वाली वापसी करने वाले दिग्गज को लेकर ऐज का बड़ा खुलासालेसी इवांस और शार्लेट फ्लेयर पहले भी दुश्मनी में रही हैं। दोनों के बीच रिक फ्लेयर की वजह से बढ़ी इस दुश्मनी का अंत देखना रोचक होगा। खैर, फैंस का इस स्टोरीलाइन को लेकर मिलता-जुलता नजरिया रहा है। खैर, दोनों के बीच Raw में कंफ्रन्टेशन जरूर ही रोचक रहने वाला है और देखना होगा कि ये किस तरह से खास बनता है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।