WWE से एक साल से बाहर चल रहे दिग्गज की जल्द हो सकती है वापसी, अगले इवेंट में मिलेगा सरप्राइज?

WWE में वापसी के बाद धमाल मचा सकती हैं द क्वीन शार्लेट फ्लेयर (Photos: WWE.com)
WWE में वापसी के बाद धमाल मचा सकती हैं द क्वीन शार्लेट फ्लेयर (Photos: WWE.com)

Charlotte Flair Return update: WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) को 12 महीने पहले 8 दिसंबर 2023 को स्मैकडाउन (SmackDown) के दौरान रिंग में ओस्का से मुकाबला करते हुए देखा गया था। वह इसके दौरान अपने ACL, MCL और मेनिस्कस को चोटिल कर बैठी थीं। इसके कारण उन्हें रिंग से दूर होकर सर्जरी करवानी पड़ी थी और वह 1 साल से रिकवरी कर रही हैं। अब एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है कि पूर्व विमेंस चैंपियन कब फैंस को सरप्राइज देंगी। इसके साथ ही यह इशारा भी मिला है कि फैंस को कुछ बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं।

Ad

Backstage Pass में WrestleVotes Radio के दौरान जोई वोट्स और टीसी ने बताया कि अपने करियर में सबसे ज्यादा लंबे समय के लिए इस बार बाहर हुईं द क्वीन बहुत ही जल्द वापसी कर सकती हैं। उनके आधार पर WrestleMania XL मिस करने वालीं शार्लेट फ्लेयर अगले साल का प्रीमियम लाइव इवेंट नहीं मिस करने वाली हैं। उनका कहना था कि यह वापसी 2024 में ही हो सकती है। उन्होंने यह नहीं बताया कि यह वापसी Saturday Night's Main Event 2024 या WWE SmackDown के किसी एपिसोड में होगी या नहीं।

जोई वोट्स और टीसी ने साथ ही बताया कि अगर बहुत ज्यादा देर हुई तो WWE Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में वह वापसी कर सकती हैं, लेकिन यह संभव है कि ऐसा पहले ही हो जाए। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी प्रस्तुति में भी बदलाव होगा। अब इसका मतलब कोई नया लोगो, ड्रेस, लुक, म्यूजिक या लाइट है, यह तो आने वाले समय में ही मालूम पड़ेगा। यह बात तय है कि शार्लेट फ्लेयर के अंदाज में बदलाव होगा। फ्लेयर अगर Saturday Night's Main Event में आती हैं, तो यह बड़ा सरप्राइज होगा।

Ad

WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर ने वापसी के संकेत दिए थे

शार्लेट फ्लेयर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए एक वीडियो डाला था, जिसमें एक अलग ही तरह का अनुभव था। इसमें उनको हीरे के अंदर दिखाया गया था। ऐसा तब हुआ था, जब एक बर्फ की सिल्ली एकदम से टूट गई थी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कहीं यह ही उनके प्रेजेंटेशन में होने वाले बदलाव का संकेत तो नहीं है, जिसके बारे में जोई वोट्स और टीसी कह रहे थे या फिर यह उनकी वापसी का संकेत है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications