"उन्हें Royal Rumble जीतने नहीं दें" - टॉप स्टार की वापसी के ऐलान के बाद फैन की WWE से बड़ी मांग

WWE, Charlotte Flair,
शार्लेट फ्लेयर की WWE में वापसी से विमेंस डिवीजन में नया रोमांच आएगा (Photo: WWE.com)

Charlotte Flair Return Fan Demand: WWE फैंस लंबे समय से 14 बार के पूर्व चैंपियन की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कंपनी ने इस हफ्ते SmackDown में आखिरकार फैंस को खुशखबरी देते हुए इस टॉप स्टार की वापसी की पुष्टि कर दी। यह सुपरस्टार कोई और नहीं बल्कि शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) हैं। ऐसा लग रहा है कि शार्लेट इस साल विमेंस Royal Rumble मैच में हिस्सा ले सकती हैं। फैंस उनकी वापसी की बात कंफर्म होने की वजह से काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, एक फैन ने शार्लेट फ्लेयर को लेकर WWE से बड़ी मांग कर दी है।

Ad

कई फैंस शार्लेट की वापसी सरप्राइज नहीं रखे जाने से भी हैरान हैं। बता दें, फ्लेयर को WWE टीवी पर दिखाई दिए हुए एक साल से ज्यादा समय बीत चुका है इसलिए उनकी वापसी को सरप्राइज रखना ही ज्यादा बेहतर आईडिया था। कईयों का मानना है कि शार्लेट फ्लेयर इस साल की विमेंस Royal Rumble विजेता बन सकती हैं। अब एक फैन ने WWE से गुहार करते हुए शार्लेट को 2025 विमेंस Royal Rumble विजेता नहीं बनाने को कहा है।

आप नीचे उस फैन का शार्लेट फ्लेयर को लेकर कमेंट देख सकते हैं:

शार्लेट फ्लेयर को लेकर WWE फैन ने बड़ी मांग कर दी है (Photo: WWE Instagram)
शार्लेट फ्लेयर को लेकर WWE फैन ने बड़ी मांग कर दी है (Photo: WWE Instagram)
Ad

शार्लेट फ्लेयर SmackDown में WWE विमेंस चैंपियन टिफनी स्ट्रैटन के पीछे जा सकती हैं

शार्लेट फ्लेयर 8 दिसंबर 2023 को हुए SmackDown के एपिसोड में ओस्का के खिलाफ मैच में चोटिल हो गई थीं। इसके बाद से ही फ्लेयर एक्शन से दूर चल रही हैं। वापसी के बाद शार्लेट के ब्रांड में बदलाव नहीं किया जाएगा बल्कि वो SmackDown सुपरस्टार के रूप में परफॉर्म करना जारी रखेंगी। देखा जाए तो टिफनी स्ट्रैटन मौजूदा समय में ब्लू ब्रांड में WWE विमेंस चैंपियन बनी हुई हैं।

इस बात की काफी संभावना है कि शार्लेट फ्लेयर वापसी के बाद टिफनी के WWE विमेंस चैंपियनशिप के पीछे जा सकती हैं। इन दोनों के बीच WrestleMania 41 में टाइटल मैच होने की अटकलें लगाई जानी भी शुरू हो चुकी हैं। अगर ऐसा है तो देखना रोचक होगा कि शार्लेट, टिफनी से WWE विमेंस टाइटल हासिल करने में कामयाब हो पाती हैं या नहीं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications