WWE रिंग में 10 महीने पहले नज़र आए 14 बार के पूर्व चैंपियन पर अपडेट, जानिए कब तक होगी वापसी

WWE में जल्द होगी दिग्गज की वापसी (Photo: WWE.com)
WWE में जल्द होगी दिग्गज की वापसी (Photo: WWE.com)

Charlotte Flair Return Date: शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) 8 दिसंबर 2023 को हुए WWE स्मैकडाउन (SmackDown) में चोटिल हो गई थीं। वह 10 महीने से ही रिंग से दूर हैं और यह उनके करियर का सबसे लंबा समय है, जब वह रिंग में दिखाई नहीं दी हैं। अब 14 बार की पूर्व विमेंस चैंपियन की WWE रिंग में वापसी को लेकर रिपोर्ट में हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है।

Ad

Backstage Pass में WrestleVotes Radio के दौरान जोई वोट्स और TJ ने इस बारे में बात की और बताया कि आखिरकार शार्लेट की वापसी कब हो सकती है। उन्होंने बताया कि द क्वीन WrestleMania 41 सीजन के दौरान वापस आ सकती हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह इस प्रीमियम लाइव इवेंट में विमेंस डिवीजन के सबसे बड़े मैच का हिस्सा हो सकती हैं।

शार्लेट ने अपने फैंस को ACL, MCL और मेनिस्कस चोटिल करने के बाद प्रोग्रेस पर लगातार जानकारी दी है। वह फैंस को बताती रहती हैं कि उन्होंने अब कितना काम कर लिया है। उनकी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह अपडेट होती रहती है कि क्या उन्हें अपनी वापसी में समय लगेगा या फिर वह शेड्यूल के मुताबिक ही काम कर रही हैं।

Ad

WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर ने फैन को दिया करारा जवाब

शार्लेट फ्लेयर WWE रिंग से दूर अपने घर पर हैं। इस दौरान एक फैन ने सोशल मीडिया पोस्ट किया कि उन्हें घर पर ही रहना चाहिए। पूर्व NXT विमेंस चैंपियन ने इस पोस्ट के जवाब में कहा कि WWE ही उनका घर है। यह पहला मौका नहीं है, जब फैंस ने शार्लेट को ट्रोल करने का प्रयास किया है।

रिंग में अपने विरोधियों को रेसलिंग मूव्स से चित करने वाली शार्लेट ने सोशल मीडिया पर भी इस फैन को अपने जवाब से नॉकआउट कर दिया है। शार्लेट के साथ 8 दिसंबर 2023 को हुए SmackDown में मैच का हिस्सा रहीं ओस्का भी इस समय रिंग से दूर हैं। इन दोनों की रिंग में वापसी कब होगी यह किसी को इस समय स्पष्ट रूप से मालूम नहीं है। यह देखना दिलचस्प होगा कि शार्लेट कब रिंग में वापस आती हैं और क्या ओस्का भी उसी समय वापस आएंगी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications