कंपनी से निकाले गए सुपरस्टार की मंगेतर मौजूदा WWE सुपरस्टार कोरोना की चपेट में आईं 

Enter caption

COVID-19 की वजह से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। WWE भी इससे अछूता नहीं है। WWE में कई बड़े सुपरस्टार्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस लिस्ट में अब एक और WWE सुपरस्टार का नाम जुड़ गया है। NXT सुपरस्टार चेल्सी ग्रीन ने अपने फेसुबक पर इस बात का ऐलान किया कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं।

Ad

ये भी पढ़ें: WWE में क्यों हुई रोमन रेंस की वापसी, कैसे बनते हैं बड़ा सुपरस्टार, पॉल हेमन ने किया बड़ा खुलासा

परफॉर्मेंस सेंटर के कई मेंबर्स इससे पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इस वजह से WWE में हाहाकार मच गया था।

Enter caption

WWE को हुआ नुकसान

PWInsider ने अपनी रिपोर्ट में ये बात कही कि चेल्सी ग्रीन अब रिकवर कर रही हैं। इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया था कि NXT के नए टैलेंट्स के लिए पार्टी का आयोजन किया गया था। और यहां से बहुत दिक्कत सामने आ रही है। फिलहाल चेल्सी ग्रीन के फैंस के राहत भरी खबर ये है कि वो फिट है और रिकवर हो रही हैं।

Ad

मार्च के बाद से ही WWE एरीना में फैंस नहीं है। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन हो गया था। लेकिन WWE ने अपने शोज को परफॉर्मेंस सेंटर से जारी रखा था। यहां तक की इस बार रेसलमेनिया और समरस्लैम भी बिना फैंस के हुए है। वैसे इससे पहले कई WWE सुपरस्टार्स भी कोरोना की चपेट में आए थे। बहुत मेंबर्स इस बीमारी से अब सही हो गए है। अभी भी बैकस्टेज कई ऐसे लोग है जो कोरोना पॉजिटिव है।

WWE ने अपने सुपरस्टार्स को काफी सुरक्षा इसके लिए दी है। क्योंकि जब पूरी दुनिया लॉकडाउन हो गई थी तब WWE ने अपने शोज बंद नहीं किए थे। हालांकि इस दौरान कई बड़े सुपरस्टार्स भी मौजूद नहीं थे। जिस वजह से WWE को काफी नुकसान भी हुआ था। अप्रैल के महीने में WWE ने करीब 20 से ज्यादा लोगों को कंपनी से निकाल दिया था। पिछले महीने भी कई दिग्गजों को बाहर किया गया है। बिना फैंस के कंपनी अभी शोज करा रही है। और काफी नुकसान कंपनी को झेलना पड़ रहा है। व्यू्अरशिप को लेकर भी बहुत बुरा हाल है। रोमन रेंस की वापसी के बाद स्मैकडाउन की रेटिंग में जरूर थोड़ा बहुत सुधार हुआ है। लेकिन रॉ का हाल बहुत ही बुरा है। तीन घंटे के इस शो में कंपनी को बहुत उम्मीद रहती है।

ये भी पढ़ें: रोमन रेंस ने द रॉक के साथ WrestleMania 37 में मैच को लेकर दिया बड़ा बयान

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications