पूर्व WWE सुपरस्टार क्रिस जैरिको AEW के पहले वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन हैं। AEW के क्रिस जैरिको सबसे बड़े सुपरस्टार हैंं। WWE में कई सालों तक क्रिस जैरिको ने जबरदस्त काम किया। क्रिस जैरिको ने हाल ही में अपने पॉडकास्ट में बहुत बातें कही और बताया कि WWE से अच्छा AEW है।ये भी पढ़ें: 3 एशियाई रेसलर्स जो फिलहाल WWE में सबसे ज्यादा सफलता प्राप्त कर रहे हैंपूर्व WWE सुपरस्टार ने कही बड़ी बातक्रिस जैरिको ने कह दिया कि वो AEW को नहीं छोड़ने वाले हैं। क्रिस जैरिको ने यहां WWE को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। क्रिस जैरिको ने AEW और WWE की तुलना की। क्रिस जैरिको ने कहा, ये भी पढ़ें:- 3 कारण क्यों रोमन रेंस इस समय WWE के सबसे खतरनाक विलन हैAEW में जो चीजें मुझे मिल रही है वो 20 साल में WWE में नहीं मिली। हर कोई आप लोगों के खर्चे देखता है। अगर जगुआर सैंट लूईस में गेम खेलती है तो होटल से लेकर ट्रिप का पूरा खर्चा कंपनी द्वारा किया जाता है। टीम बस आकर आपको पिक करती है। AEW में कुछ ऐसा ही है। इसलिए AEW शानदार है। लेकिन ये WWE में नहीं है। WWE कोई भी फैसिलिटी सुपरस्टार को नहीं देता है। जबकि AEW में इन चीजों पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। WWE की तरफ से जब भी हमें कहीं जाना पड़ा तो उसका खर्चा हमें खुद देना पड़ता था। और सबसे बड़ी चीज AEW में ये ही है कि यहां पर सुपरस्टार का ख्याल रखा जाता है। मैं AEW छोड़कर कहीं नहीं जाने वाला हूं। खान फैमिली के लिए हमेशा काम करूंगा। मैं WWE में कभी वापस नहीं आऊंगा।We crushed them in the Demo. #DemoGod @WWENXT @AEW https://t.co/4GVlqUbct2— Chris Jericho (@IAmJericho) October 30, 2020क्रिस जैरिको ने ये भी कहा कि उन्हें खुशी है कि वो AEW में काम कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि WWE में जो उन्हें नहीं मिला वो AEW में मिल रहा है। क्रिस जैरिको WWE के भी बहुत बड़े सुपरस्टार रहे हैं। जब से वो AEW में गए है तो उन्होंने WWE को लेकर बहुत खुलासे किए है। हालांकि WWE के साथ उनके रिश्ते कभी खराब नहीं रहे थे। लेकिन क्रिस जैरिको AEW में मिलने वाली सुविधाओं से काफी खुश है। क्रिस जैरिको पहले भी ये बहुत बार कह चुके हैं। विंस मैकमैहन की कंपनी के ऊपर कई आरोप वो पहले भी लगा चुके हैं।ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिनकी द रॉक ने जमकर तारीफ की और 2 जिनका मजाक बनाया