3 कारण क्यों रोमन रेंस इस समय WWE के सबसे खतरनाक विलन है

रोमन रेंस
रोमन रेंस

रोमन रेंस ने समरस्लैम 2020 में वापसी की थी और इस बार उनके कैरेक्टर में काफी ज्यादा बड़ा बदलाव देखने को मिला। वो हील के रूप में पहली बार अपने सिंगल्स करियर के दौरान नजर आए। अगले ही पीपीवी पेबैक में वो एक बड़े हील की तरह यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीत गए।

Ad

वो पॉल हेमन के साथ आने के बाद लगातार सबको प्रभावित करते जा रहे थे। इसके बाद उनकी जे उसो के साथ स्टोरीलाइन देखने को मिली। अब वो SmackDown के टॉप स्टार होने के साथ ही सबसे बड़े हील है। हमेशा ही फैंस रेसलिंग जगत में मौजूद बड़े हील सुपरस्टार्स की आपस में तुलना करते रहते हैं।

Ad

ये भी पढ़ें:- WWE के 5 चैंपियंस जिन्होंने 2020 में अपने प्रदर्शन से फैंस को हैरान कर दिया

इसके बावजूद वर्तमान में रोमन रेंस को सबसे सफल और चर्चित हील सुपरस्टार माना जा सकता है। हर एक फैन के मन में सवाल होगा कि आखिर क्यों रोमन रेंस WWE के टॉप हील है। इसलिए हम बात करेंगे वाले हैं 3 कारणों के बारे में जिनसे पता चलता है कि रोमन रेंस इस समय कंपनी के सबसे बड़े हील है।

3- रोमन रेंस अपने परिवार के सदस्यों को भी नहीं बक्शते

Ad

रोमन रेंस ने चैंपियन बनने के बाद अपनी पहली स्टोरीलाइन अपने कजिन जे उसो के साथ शुरू की। इस दौरान लग रहा था कि दोनों भाई के बीच साधारण स्टोरीलाइन होगी और रोमन रेंस अपने भाई से अच्छा व्यवहार करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

रोमन रेंस ने अपने भाई को हमेशा ही कमजोर दिखाया। साथ ही क्लैश ऑफ चैंपियंस और हैल इन ए सैल में हुए मुकाबलों के दौरान द बिग डॉग ने अपने भाई जे उसो की बुरी हालत कर दी। इससे साफ पता चलता है कि वो अपने परिवार के सदस्यों को भी नहीं छोड़ते।

ये भी पढ़ें:- 5 बड़ी चीज़ें जो डेनियल ब्रायन SmackDown में हुए जानलेवा हमले के बाद कर सकते है

2- कम बोलना और ज्यादा तबाही मचाना पसंद करते हैं

Ad

रोमन रेंस ने अपनी वापसी के बाद प्रोमो में काफी ज्यादा बदलाव किया है। पहले वो काफी ज्यादा प्रोमो कट करते थे। अब वो काफी कम बोलते हैं और मैच के दौरान भी ज्यादातर उनका ही दबदबा रहता है।

पहले WWE उन्हें चीयर दिलाने के लिए कमजोर दिखाता था लेकिन अब वो पूरी तरह से अपने दुश्मनों को तबाह कर रहे हैं। ये उन्हें WWE के एक टॉप हील के रूप में स्थापित करने में मदद कर रहा है।

1- रोमन रेंस को हमेशा ही बू मिलती हैं

Ad

रोमन रेंस को बेबीफेस के रूप में काफी ज्यादा बू मिलती थी और ये उनके कैरेक्टर के लिए खराब चीज़ साबित हुई। अब वो हील है और ऐसे में अगर बू मिलती हैं तो ये उनके लिए अच्छी चीज़ है। अब विलन के तौर पर रोमन को खराब रिएक्शन मिल रहा है।

इससे उनके खिलाफ मौजूद बेबीफेस सुपरस्टार्स को अच्छा रिएक्शन मिल रहा है। साथ ही रोमन रेंस को बू मिलने की संख्या बढ़ गयी है और इससे वो WWE के सबसे बड़े हील बन गए हैं।

ये भी पढ़ें:- 2020 में WWE में नए चैंपियन बनने वाले सुपरस्टार्स की लिस्ट

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications