2020 का साल रेसलिंग जगत और WWE के लिए काफी ज्यादा निराशाजनक रहा। कई रेसलिंग प्रमोशन्स को संघर्ष करना पड़ा। इसके बावजूद WWE ने अपने शोज़ को नहीं रोका और हर हफ्ते एपिसोड लाते रहे। रेसलमेनिया जैसा बड़ा पीपीवी भी बिना क्राउड के देखने को मिला था।इतने बड़े बदलाव होने के बाद भी WWE ने फैंस का मनोरंजन जारी रखा। पिछले 8 महीनों में WWE के कई सुपरस्टार्स का कद बढ़ा है। साथ ही कुछ सुपरस्टार चैंपियन भी बने। 2020 में कई सारे नए चैंपियंस देखने को मिले हैं और बड़े टाइटल चेंज भी हुए।ये भी पढ़ें:- 2 सुपरस्टार्स जो WWE Survivor Series में टीम Raw का हिस्सा हो सकते हैंइसमें कुछ चैंपियन प्रभावशाली रहे हैं और कुछ ने निराश किया है। इसलिए हम WWE के 5 चैंपियंस के बारे में बात करेंगे जिन्होंने 2020 में अपने प्रदर्शन से फैंस को हैरान कर दिया।5- पूर्व WWE NXT चैंपियन एडम कोल403 days as NXT Champion Adam Cole's reign will be like no other he's done so much over the past 13 months to elevate that title #NXTGAB pic.twitter.com/XB7P5Fvatl— Alastair McKenzie🏴󠁧󠁢󠁳󠁣󠁴󠁿 (@mckenzieas93V2) July 9, 2020इस साल NXT: The Great American Bash में एडम कोल ने अपने टाइटल को गंवाया था। इस हार के साथ एडम के 403 दिनों के ऐतिहासिक टाइटल रैन का अंत हुआ। WWE इतिहास में इस टाइटल रन को हमेशा याद रखा जाएगा। एडम कोल ने टॉमैसो सिएम्पा और वैल्वेटीन ड्रीम जैसे सुपरस्टार के खिलाफ टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड किया।इस दौरान उन्होंने NXT चैंपियन के रूप में फिन बैलर का रिकॉर्ड तोडा। उनके टाइटल हारने के बाद से ही NXT को स्थिर चैंपियन नहीं मिला है। कीथ ली जल्दी टाइटल हार गए। इसके साथ ही कैरियन क्रॉस बुरी तरह चोटिल हो गए थे वहीं बाद में बैलर के पास टाइटल आया लेकिन वो इस समय चोटिल है।Adam Cole as NXT Champion is on borrowed time #WWENXT pic.twitter.com/YH4t2fVAnW— Alastair McKenzie🏴󠁧󠁢󠁳󠁣󠁴󠁿 (@mckenzieas93V2) June 11, 2020एडम कोल की चैंपियन के रूप में शानदार बुकिंग रही है और इससे कोल को जबरदस्त फायदा मिला है। NXT में अब एडम को दिग्गज कहा जा सकता है। बतौर चैंपियन उन्होंने 2020 में लगातार टाइटल डिफेंड करके सबको सरप्राइज किया है। यहां से साफ हो गया था कि मेन रोस्टर पर एडम कोल जरूर सफल होंगे।ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जो अपनी वापसी से सबको चौंका देंगे