27 जनवरी 2014 को हुए रॉ(RAW) के बाद सीएम पंक(CM Punk) ने WWE छोड़ दी थी। ये रॉयल रंबल(Royal Rumble) के बाद का एपिसोड था। इसके बाद WWE रिंग में अभी तक सीएम पंक नजर नहीं आए हैं। सीएम पंक को WWE से गए हुए सात साल हो गए है। उन्होंने इस मोमेंट को सोशल मीडिया पर मार्क करते हुए याद किया।ये भी पढ़ें- WWE Raw रिजल्ट्स: गोल्डबर्ग ने फेमस सुपरस्टार पर किया अटैक, ऐज का चौंकाने वाला ऐलान, 40 साल के दिग्गज ने मचाया बवालWWE दिग्गज सीएम पंक ने अपने पुराने मोमेंट को किया यादWWE में सीएम पंक का बहुत बड़ा नाम रहा है। 434 दिन तक वो चैंपियन रहे और इतिहास उन्होंने रचा। ट्विटर पर सीएम पंक ने अपने आप को विश करते हुए happy anniversary लिखा। हालांकि उन्होंने सीधा-सीधा ये नहीं बताया कि वो किस चीज को सेलिब्रेट कर रहे हैं। लेकिन ये बात क्लियर है कि जब वो WWE से गए थे उन्होंने वो चीज याद की है। 🥰happy anniversary to me🥰— player/coach (@CMPunk) January 27, 2021साल 2014 में हुए रंबल मैच में सीएम पंक 49 मिनट तक रिंग में थे। इसके बाद केन ने उन्हें एलिमिनेट किया था। ट्रिपल एच के साथ उनकी ऑन स्क्रीन उस समय दुश्मनी चल रही थी। WrestleMania 30 में इन दोनों का मैच होने वाला था। ये स्टोरीलाइन तय की गई थी। इसके बाद हुई Raw में सीएम पंक नजर आए थे लेकिन इससे पहले उन्होंने बता दिया था कि वो WWE छोड़ रहे हैं। ये भी पढ़ें: ऐज की WWE Raw में की गई वापसी और बड़े ऐलान के बाद उनकी पत्नी ने दिया चौंकाने वाला बयानसीएम पंक को WWE से गए हुए सात साल हो गए है। सीएम पंक की दोबारा वापसी के बारे में अभी भी सवाल खड़े हुए है। उनकी वापसी होगी ये किसी को नहीं पता है। खुद सीएम पंक भी इन सवालों को हर बार टाल जाते हैंं। WWE रिंग में सीएम पंक का अभी भी जलवा बरकरार है। फैंस उनके चैंट्स अभी भी लगाते हैं। वैसे फॉक्स पर WWE बैकस्टेज शो में उन्होंने जरूर वापसी की। तब से ये उम्मीदें बढ़ गई है कि एक दिन सीएम पंक WWE रिंग में भी वापसी करेंगे। अगर ऐसा होता है तो ये फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी होगी। WWE यूनिवर्स अभी भी सीएम पंक को रिंग में देखना चाहता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।