CM Punk Gets Big Win: WWE दिग्गज सीएम पंक (CM Punk) भले ही 31 मार्च 2025 के रॉ (Raw) के एपिसोड का हिस्सा नहीं बने थे लेकिन वो ऑफ एयर होने के बाद एक्शन में नज़र आए थे। बता दें कि बेस्ट इन द वर्ल्ड ने 34 साल के स्टार लुडविग काइजर का सामना किया और उन्हें हरा दिया। बता दें कि यह पंक की पिछले चार महीनों में काइजर के खिलाफ यह लगातार तीसरी जीत है।
WWE Raw के अंत में रिया रिप्ली का दबदबा देखने को मिला था। उन्होंने इयो स्काई और बियांका ब्लेयर दोनों पर अटैक किया था। इसी के साथ एपिसोड खत्म हो गया था। ऑफ एयर होने के बाद सीएम पंक एक्शन में दिखाई दिए। उन्होंने लुडविग काइजर का सामना एक सिंगल्स मैच में किया। बेस्ट इन द वर्ल्ड ने इसी बीच काइजर को हरा दिया और बड़ी जीत अपने नाम करते हुए WrestleMania में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस से भिड़ंत के पहले मोमेंटम प्राप्त कर लिया।
WWE WrestleMania 41 में सीएम पंक का सपना होगा पूरा
सीएम पंक ने WWE में आने के बाद से जबरदस्त काम किया है। अब इसी का फल उन्हें WrestleMania 41 में मिलने वाला है। पंक इस बड़े इवेंट में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस का सामना ट्रिपल थ्रेट मैच में करेंगे। सभी को यह बात अच्छे से पता है कि पंक ने कभी भी WrestleMania मेन इवेंट नहीं किया है। यह बात दिग्गज को अब तक चुभती थी लेकिन यह चीज अब बदलने वाली है।
SmackDown के आखिरी एपिसोड में ट्रिपल थ्रेट मैच को ऑफिशियल करने के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट देखने को मिला था। इसी बीच पॉल हेमन ने पंक को बताया कि वो आखिर WrestleMania के मेन इवेंट में नज़र आएंगे। इसी के चलते पंक, रोमन और सैथ का ट्रिपल थ्रेट मैच मेन इवेंट के लिए ऑफिशियल हो गया। Raw के हालिया एपिसोड द्वारा यह चीज कन्फर्म हो गई कि यह ट्रिपल थ्रेट मुकाबला नाईट 1 को मेन इवेंट करने वाला है। बेस्ट इन द वर्ल्ड ने इतने बड़े-बड़े मैच WrestleMania में लड़े हैं लेकिन अब जाकर उनका सपना पूरा होगा। फैंस जरूर चाहेंगे कि पहले मेन इवेंट में पंक की ही जीत देखने को मिले।