CM Punk Punished Raw: WWE Bash in Berlin के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। इससे पहले सीएम पंक (CM Punk) के ऊपर मुसीबत का पहाड़ टूट गया है। रॉ (Raw) के जनरल मैनेजर एडम पीयर्स ने उन्हें लेकर चौंकाने वाला ऐलान किया है। पंक ने इस हफ्ते रेड ब्रांड में जो एक्शन दिखाया उसके लिए उन्हें बड़ी सजा दी गई है।Raw में ड्रू मैकइंटायर ने शानदार प्रोमो इस हफ्ते दिया। उन्होंने अपने दुश्मन सीएम पंक के ऊपर निशाना साधा। कुछ देर बाद पंक ने पीछे से आकर स्ट्रैप से उनके ऊपर अटैक कर दिया। उन्होंने ड्रू के हाथ से ब्रेसलेट निकालने की कोशिश की लेकिन मैकइंटायर रिंग से बाहर आ गए। उन्होंने सीएम को स्टील स्टेप्स और कमेंट्री टेबल पर धकेल दिया।पंक बहुत गुस्से में दिख रहे थे और उन्होंने ड्रू को अनाउंसर्स टेबल पर खतरनाक अंदाज में पटक दिया। इसके बाद लगातार उन्होंने मैकइंटायर के ऊपर स्ट्रैप से अटैक किया। सिक्योरिटी गार्ड्स ने आकर बीच-बचाव किया। पंक ने गार्ड्स के ऊपर ही हमला कर दिया। उनका ये रूप देखकर सभी हैरान हो गए।सीएम पंक द्वारा की गई चीजें एडम पीयर्स को बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी। वैसे भी पीयर्स का काम Raw में हाल के दिनों में आसान नहीं रहा है। उन्होंने पंक पर सिक्योरिटी गार्ड्स के ऊपर हमला करने को लेकर भारी जुर्माना लगाया है। उन्होंने ये भी कहा कि Bash in Berlin में उसी स्ट्रैप का प्रयोग किया जाएगा।आपको बता दें 31 अगस्त को होने वाले Bash in Berlin प्रीमियम लाइव इवेंट में सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर के बीच स्ट्रैप मैच होगा। दोनों की राइवलरी को अभी तक शानदार अंदाज में बिल्ड किया गया है। स्ट्रैप मुकाबले में फैंस को बहुत मजा आएगा। WWE ने कुछ बड़ा प्लान जरूर तैयार किया होगा।WWE SummerSlam 2024 में सीएम पंक को मिली थी हारSummerSlam 2024 में सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर के बीच मुकाबला हुआ था। मैच में सैथ रॉलिंस ने गेस्ट रेफरी की भूमिका निभाई थी। मुकाबले के दौरान पंक ने रॉलिंस के ऊपर अटैक कर दिया था। अंत में ड्रू ने शानदार जीत हासिल की। अब देखना होगा कि पंक Bash in Berlin में मैकइंटायर के खिलाफ हार का बदला ले पाएंगे या नहीं।