WrestleMania 41 नाईट 1 का मेन इवेंट करने के बाद CM Punk ने WWE में अपने नए लक्ष्य का किया खुलासा

WWE
स्टेज पर सीएम पंक और पॉल हेमन (Photo: WWE.com)

CM Punk Shares New WWE Goal: WWE WrestleMania 41 सीएम पंक (CM Punk) के लिए ठीक-ठाक रहा। नाईट 1 के मेन इवेंट में उनकी टक्कर सीएम पंक और रोमन रेंस के साथ हुई। हालांकि, मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। पंक ने अब अपने नए WWE लक्ष्य को साझा किया है। वो अब अभी से इसकी तैयारी करने में जुट गई हैं।

Ad

WrestleMania 41 नाईट 1 में रोमन रेंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच तगड़ा मैच हुआ था। ये ट्रिपल थ्रेट मैच अच्छा जा रहा था लेकिन पॉल हेमन ने गेम खेल दिया। उन्होंने रोमन और पंक को धोखा देकर सैथ रॉलिंस का साथ दे दिया। हेमन की वजह से ही रॉलिंस की जीत हुई। अब रॉलिंस और पॉल हेमन साथ में काम कर रहे हैं। इनके साथ ब्रॉन ब्रेकर भी जुड़ गए हैं। इनके ग्रुप को अभी तक सफलता मिली है। कंपनी ने एकदम से खेल बदल दिया है।

सीएम पंक हाल ही में अपने फैंस से बात करने के लिए लाइव आए। उन्होंने रेसलमेनिया 41 के बाद अपने नए गोल का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वो अगले साल मेगा इवेंट की दूसरी रात का मेन इवेंट करना चाहते हैं।

Ad

WWE WrestleMania 41 के बाद Raw में मचा था बवाल

WrestleMania 41 के बाद Raw में सैथ रॉलिंस और पॉल हेमन ने आकर अपनी बात रखी। इसके बाद सीएम पंंक ने एंट्री की। उनका रॉलिंस के साथ ब्रॉल हुआ। रॉलिंस ने बाजी मारी। रोमन रेंस भी आए। रोमन ने रॉलिंस को स्पीयर और पॉल हेमन को सुपरमैन पंच मारा। हेमन को रोमन स्पीयर मारने गए लेकिन ब्रॉन ब्रेकर ने आकर उन्हें स्पीयर लगा दिया। पंक को भी ब्रेकर ने स्पीयर लगाया। इसके बाद रिंग के अंदर रॉलिंस ने पंक और रेंस को स्टॉम्प दिया। पिछले हफ्ते Raw में ब्रॉन ब्रेकर और सैथ रॉलिंस ने सैमी जे़न का बुरा हाल किया। रॉलिंस और हेमन कह चुके हैं वो आगे भी बवाल मचाने के लिए तैयार हैं। कहा ये भी जा रहा है कि इनके फैक्शन में आगे जाकर कुछ अन्य स्टार्स भी जुड़ सकते हैं। रेड ब्रांड के आगामी एपिसोड में इस चीज का पता चल जाएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications