WWE क्राउन ज्वैल (Crown Jewel) 2021 में बिग ई (Big E) और ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) के बीच बहुत ही तगड़ा मैच हुआ। WWE चैंपियनशिप के लिए हुआ ये मैच हिट रहा। बिग ई ने एक अच्छे मैच में अपनी WWE चैंपियनशिप डिफेंड कर ली। दोनों सुपरस्टार्स ने फैंस को बहुत अच्छा मैच दिया। फैंस ने भी दोनों सुपरस्टार को काफी चीयर किया। WWE@WWEA HUGE win for @WWEBigE at #WWECrownJewel!#WWEChampionship12:25 PM · Oct 22, 20211443300A HUGE win for @WWEBigE at #WWECrownJewel!#WWEChampionship https://t.co/mTxSGeQSVuWWE सुपरस्टार बिग ई ने ड्रू मैकइंटायर को हराकर अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कीवैसे इस WWE चैंपियनशिप मैच का नतीजा सभी को पता था। WWE ड्राफ्ट के दौरान इस बार ड्रू मैकइंटायर को रेड ब्रांड से ब्लू ब्रांड में शिफ्ट कर दिया गया है। बिग ई रेड ब्रांड का हिस्सा है। इस लिहाज से भी बिग ई की जीत पक्की मानी जा रही थी। मैच के दौरान कई बार लगा कि टाइटल में बदलाव हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शुरूआत से ही बिग ई और मैकइंटायर ने काफी अटैक एक-दूसरे पर किया। शुरूआत में ये मैच धीमा रहा लेकिन बाद में तगड़ी रफ्तार इस मैच ने पकड़ ली। मैकइंटायर ने कई बार बिग ई को क्लेमोर किक मारी लेकिन वो नहीं हारे। बिग ई ने भी अपने फिनिशिंग मूव से मैकइंटायर को धराशाई कर दिया था लेकिन मैकइंटायर ने हार नहीं मानी। बिग ई ने मैच के अंत में अपनी फुर्ती बचाकर रखी थी और इसका फायदा उन्होंने उठाया। मैकइंटायर एक और क्लेमोर मारने बिग ई को गए लेकिन सफल नहीं हो पाए। बिग ई ने बेली टू बेली के जरिए मैकइंटायर को हराकर अपनी WWE चैंपियनशिप डिफेंड की। इस मैच में फैंस को काफी एक्शन देखने को मिला। बिग ई ने मैच के अंत में मैकइंटायर की तारीफ की। WWE चैंपियनशिप के लिए मैकइंटायर के पास भी ये अंतिम मौका था। मैच से पहले कई बार जीत का दावा मैकइंटायर ने किया था लेकिन सभी चीजें फेल हो गई। बिग ई ने एक बार फिर से अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की। बिग ई का चैंपियनशिप रन अब और भी शानदार लग रहा है। मैकइंटायर को हराना काफी मुश्किल काम है लेकिन बिग ई ने ये कर दिखाया। WWE@WWE#AndSTILL!#WWECrownJewel #WWEChampionship @WWEBigE12:23 PM · Oct 22, 20212485464#AndSTILL!#WWECrownJewel #WWEChampionship @WWEBigE https://t.co/L10v6kZMNu