"आप ही समस्या हैं"- मौजूदा चैंपियन ने WWE दिग्गज को मिले धोखे पर दी प्रतिक्रिया, सोशल मीडिया पर उड़ाया मजाक

Ujjaval
मौजूदा चैंपियन ने WWE दिग्गज पर हुए हमले को लेकर दिया बड़ा बयान
मौजूदा चैंपियन ने WWE दिग्गज पर हुए हमले को लेकर दिया बड़ा बयान

Rey Mysterio & Rhea Ripley: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के हालिया एपिसोड में फैंस को चौंकाने वाली चीज़ देखने को मिली। सैंटोस इस्कोबार (Santos Escobar) ने रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio) को धोखा दिया और उनपर बुरी तरह से हमला किया। इसी चीज़ पर रिया रिप्ली (Rhea Ripley) ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

Ad

मौजूदा विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिप्ली ने थोड़े समय पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालते हुए रे मिस्टीरियो की बेइज्जती की। उन्होंने मिस्टीरियो का मजाक बनाते हुए कहा कि हमेशा चीज़ों में उनकी गलती ही रही है। आपको बता दें कि डॉमिनिक मिस्टीरियो अपने पिता को पसंद नहीं करते हैं। रिया रिप्ली और डॉमिनिक साथ में नज़र आते हैं। इसी कारण रिया ने डॉमिनिक और सैंटोस का पक्ष लेते हुए रे मिस्टीरियो को समस्या की जड़ बताया। उन्होंने कहा,

"इस समय पर आकर मुझे ऐसा लग रहा है कि आप (रे मिस्टीरियो) ही समस्या हो सकते हैं।"

आप नीचे रिया रिप्ली की सोशल मीडिया पोस्ट देख सकते हैं:

Ad

लोगन पॉल ने हाल ही में WWE Crown Jewel 2023 में रे मिस्टीरियो को हराकर यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। रिया रिप्ली की इस पोस्ट पर लोगन पॉल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने रिया की बात से सहमति जताई।

आप नीचे लोगन पॉल की पोस्ट देख सकते हैं:

Ad

WWE SmackDown में Santos Escobar ने Rey Mysterio को धोखा क्यों दिया?

WWE SmackDown की शुरुआत में LWO फैक्शन नज़र आया। रे मिस्टीरियो और सैंटोस इस्कोबार के बीच उस समय सबकुछ सही था। रे के प्रोमो सैगमेंट के बीच कार्लिटो ने दखल दिया। उन्होंने कहा कि सैंटोस इस्कोबार के कारण रे मिस्टीरियो अपनी चैंपियनशिप हार गए। कार्लिटो को लगता है कि सैंटोस ने ब्रास नकल्स को जानबूझकर एप्रन पर रख दिया। लोगन पॉल ने इसी का फायदा उठाकर सऊदी अरब के इवेंट में जीत दर्ज की।

सैंटोस ने कार्लिटो से बहस की और बैकस्टेज चले गए। बाद में जब कार्लिटो की बॉबी लैश्ले के खिलाफ हार हुई और उनपर लैश्ले & स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स द्वारा हमला हुआ, तो सैंटोस इस्कोबार एप्रन पर खड़े होकर यह देख रहे थे। रे मिस्टीरियो ने आकर हील स्टार्स को भगाया। बाद में सैंटोस ने उन्हें कार्लिटो को चेक करने से रोका। दोनों के बीच धक्का-मुक्की हुई। सैंटोस ने रे पर हमला कर दिया। रे ने बाद में इस्कोबार को समझाने की कोशिश की लेकिन पूर्व WWE NXT स्टार ने उनकी हालत खराब की। LWO के सदस्य भी यह देखकर चौंक गए थे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications