मेंस और विमेंस WWE Royal Rumble 2021 मैच के विजेता का नाम सामने आया?

Enter caption

पूरे WWE यूनिवर्स की नजरें अब अगले साल रॉयल रंबल(Royal Rumble) के ऊपर हैं। 31 जनवरी को इसका आयोजन होगा। मेंस और विमेंस Royal Rumble मैच में किसकी जीत होगी इसे लेकर अभी से बातें शुरू हो गई है। सट्टा बाजार भी लगातार अपनी बातों के साथ सामने आ रहा है। साल 2021 में WWE का ये सबसे पहला पीपीवी होगा।

ये भी पढ़ें: 2021 में होने वाले RAW के पहले एपिसोड में हिस्सा लेंगे 20 से ज्यादा WWE दिग्गज, कई सुपरस्टारर्स के नामों का हुआ खुलासा

WWE रॉयल रंबल 2021 को लेकर बडा़ खुलासा

इस साल मेंस Royal Rumble मैच ड्रू मैकइंटायर ने जीता था। वहीं विमेंस Royal Rumble मैच शार्लेट फ्लेयर ने जीता था। 2021 में होने वाले Royal Rumble के लिए सट्टा बाजार के भाव अभी से सामने आ गए है। इसमें फेवरेट की लिस्ट भी सामने आ गई है। BetOnline के मुताबिक तीन सुपरस्टार्स के बीच मेंस Royal Rumble मैच टाय होगा। और इन तीनों को फेवरेट बताया गया है। इसमें एक सुपरस्टार नया चैंपियन होगा। और अन्य दो हॉल ऑफ फेमर होंगे। अब इन तीनों में बिग ई, ऐज और गोल्डबर्ग का नाम सबसे फेवरेट बताया गया है। सट्टाबाजार के अनुसार ये तीनों फेवरेट बने हुए है। रिपोर्ट के मुताबिक बिग ई को यहां से सिंगल बड़ा पुश दिया जा सकता है या फिर ऐज और गोल्डबर्ग वापसी कर रॉयल रंबल मैच को जीत सकते हैं। टॉप फाइव में कीथ ली और ब्रॉक लैसनर का नाम भी शामिल है।

ये भी पढ़ें: WWE के बड़े सुपरस्टार की चैंपियन के तौर पर बादशाहत खत्म, हार के बाद दी भावुक प्रतिक्रिया

वहीं विमेंस Royal Rumble मैच में बियांका ब्लेयर को सबसे फेवरेट माना जा रहा है। बियांका ब्लेयर का नाम पिछले कुछ महीनों से कई रिपोर्ट्स में सामने आ गया है। इसके अलावा टॉप फाइव में रिया रिप्ली, एलेक्सा ब्लिस, रोंडा राउजी और शायना बैजलर का नाम शामिल हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो अभी की रिपोर्ट के अनुसार कुछ बड़ा सरप्राइज अगले साल Royal Rumble में मिलने वाला है। गोल्डबर्ग का नाम इस लिस्ट में होना थोड़ा चौंकाने वाला है। लेकिन Royal Rumble में WWE फैंस को बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। फैंस अब इस चीज का इंतजार कर रहे हैं। वैसे ये बात लगभग तय मानी जा रही है कि इस बार दोनों रंबल मैच में नए सुपरस्टार को पुश दिया जा सकता है। बिग ई का नाम इसलिए फेवरेट माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: 5 NXT सुपरस्टार्स जो 2021 मेंस Royal Rumble मैच में चौंकाने वाली एंट्री कर सकते हैं

Quick Links