WWE सुपरस्टार सैमी जेन की बादशाहत अब खत्म हो गई है। साल 2020 के अंत में बड़ा झटका उन्हें लगा है। WWE ब्लू ब्रांड के इस हफ्ते के शो में सैमी जेन का मुकाबला इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए बिग ई के साथ हुआ था। बिग ई ने ये मैच जीता और अब वो नए WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन गए है। ये भी पढ़ें : "मैं और रोमन रेंस अभी भी Royal Rumble 2017 में हुए उस मैच की बात करते हैं"WWE सुपरस्टार सैमी जेन ने दी बड़ी प्रतिक्रियाबिग ई और सैमी जेन के बीच लंबरजैक मुकाबला हुआ था। ये मैच काफी शानदार रहा। सैमी जेन अपनी WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप इस बार डिफेंड नहीं कर पाए। बिग ई ने अपने करियर में दूसरे बार ये टाइटल जीता है। पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन सैमी जेन ने इसके बाद ट्वीटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सैमी जेन काफी भावुक नजर आए है।Tomorrow begins my quest to get to the bottom of the INJUSTICE that was carried out against me on #Smackdown. That was crap! This is not over! This will not stand!But, for tonight, if you want to make me feel better go donate here:https://t.co/t4RdChDwIW pic.twitter.com/47h0uC85Ut— Sami Zayn (@SamiZayn) December 26, 2020सैमी जेन और बिग ई की फ्यूड कुछ समय से चल रही थी और इस बार टाइटल दांव में लगा था। सैमी जेन इसे नहीं बचा पाए थे। सैमी जेन ने कई बार इस टाइटल को डिफेंड किया था। बिग ई को जहां इस साल के अंत में सफलता मिली है तो वहीं सैमी जेन को निराशा हाथ लगी है। ये साल अब खत्म हो गया है। अगले साल सैमी जेन के लिए क्या प्लान WWE ने किया है ये देखने वाली बात होगी। ब्लू ब्रांड के अगले एपिसोड में सैमी जेन रीमैच की मांग भी कर सकते हैं। ये भी पढ़ें: 5 बड़ी बातें जो WWE ने इस हफ्ते SmackDown के जरिए इशारों-इशारों में बताईवैसे अगर रीमैच भी होगा तो सैमी जेन को निराशा ही हाथ लगने वाली है। क्योंकि कुछ महीने पहले न्यू डे से बिग ई को अलग कर WWE ने ये बता दिया था कि उन्हें बडा़ पुश मिलने वाला है। अब इसकी शुरूआत हो गई है। अगले साल अब लंबे समय तक बिग ई चैंपियन बने हुए नजर आ सकते हैं। यहीं नहीं अगले साल कुछ बड़े टाइटल के लिए भी उन्हें मौका मिल सकता है। फिलहाल अब ब्लू ब्रांड के अगले एपिसोड पर सभी की नजरें टिकी हुई है। सैमी जेन अब आगे क्या करेंगे ये देखने वाली बात होगी। क्या सैमी जेन को रीमैच मिलेगा ये बड़ा सवाल है?ये भी पढ़ें: 2021 में होने वाले RAW के पहले एपिसोड में हिस्सा लेंगे 20 से ज्यादा WWE दिग्गज, कई सुपरस्टारर्स के नामों का हुआ खुलासा