सलमान खान की फिल्म 'भारत' में डेब्यू करने वाले 7 फुट लंबे रैसलर के बारे में 5 बड़ी बातें

Enter caption

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'भारत' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। बुधवार को ईद के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन 42.30 करोड़ का बिजनेस कर धमाल मचा दिया है।

खास बात यह है कि यह फिल्म सलमान के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग है। आने वाले दिनों में फिल्म के कलेक्शन में शानदार उछाल देखने को मिल सकता है। सलमान की फिल्म भारत में कटरीना कैफ, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर, दिशा पाटनी और तब्बू का भी अहम रोल है।

हालांकि इन सबके बीच अगर आपने फिल्म ध्यान से देखी हो तो आपको फिल्म में भारतीय रैसलर शैंकी सिंह भी नज़र आए होंगे। शैंकी सिंह ने फिल्म 'भारत' में अपना डेब्यू किया है। फिल्म में सलमान खान रोजी-रोटी के सिलसिले में अरब में काम करने जाते हैं और शैंकी ने उनकी टीम के साथी की भूमिका निभाई है।

इसी कड़ी में आइए आपको बताते हैं, शैंकी सिंह से जुड़ी 5 अहम बातें जो आपको जरूर जाननी चाहिए।

CWE चैंपियन रह चुके हैं शैंकी सिंह

Enter caption

शैंकी सिंह दिग्गज WWE रैसलर रहे द ग्रेट खली की एकेडमी CWE में पहले ऐसे रैसलर बने, जिन्होंने 2 बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की। शैंकी सिंह ने 2018 में CWE में पाकिस्तानी रैसलर फारूख को हराकर दूसरी बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की।

आपको बता दें की 7 फिट लंबे शैंकी सिंह ने द ग्रेट खली की एकेडमी से रैसलिंग करना सीखा है। अपने लंबे कद की वजह से सुर्खियों में रहने वाले शैंकी सिंह ने रैसलर बनने के लिए कड़ी मेहनत की। शैंकी सिंह पहले ऐसे रैसलर नहीं हैं, जो खली की एकेडमी से निकले हो।

द ग्रेट खली पिछले काफी समय से अपनी एकेडमी में कई रैसलर तैयार कर रहे हैं, जो आने वाले समय में कई बड़ी रैसलिंग कंपनियों का हिस्सा बन सकते हैं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

WWE टाइआउट में हिस्सा ले चुके हैं शैंकी सिंह

Enter caption

लगभग हर रैसलर का सपना होता है कि वह WWE जैसी प्रोफेशनल रैसलिंग कंपनी का हिस्सा बने और अपने सपने को पूरा करे। शैंकी सिंह भी उनमें से एक हैं। शैंकी सिंह साल 2017 में दुबई में हुए WWE ट्राइआउट का हिस्सा थे।

खास बात यह है कि शैंकी सिंह ने WWE ट्राइआउट का हिस्सा बनने के लिए 5 दिन ट्रायल भी दिया था, जिसके बाद उन्हें WWE ट्राइआउट के लिए सेलेक्ट कर लिया गया था। इसके बाद नवंबर 2017 में WWE ने पंजाब में CWE में एक और ट्राइआउट रखा, जहां WWE के लिए टैलेंट की खोज करने वाले सीनियर डायरेक्टर Canyon Ceman भी उनसे काफी प्रभावित हुए।

शैंकी सिंह इसके अलावा इस साल भारत में हुए WWE ट्राइआउट का भी हिस्सा बन चुके हैं। आने वाले कुछ समय में अगर शैंकी सिंह WWE का हिस्सा बनते हैं तो इसमें कोई हैरानी की बात नहीं होगी।

WWE का हिस्सा बन ब्रॉक लैसनर को हराना चाहते हैं शैंकी सिंह

Enter caption

हर रैसलर की तरह शैंकी सिंह का भी सपना है कि वह WWE का हिस्सा बने और देश का नाम रोशन करें। शैंकी सिंह का सपना है वह WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मुकाबले लड़े और उन्हें हराए।

यह कहना गलत नहीं होगा कि 7 फिट लंबे शैंकी सिंह रिंग में ब्रॉक लैसनर को कड़ी टक्कर दे सकते है, हालांकि अभी उन्हें इस मुकाबले के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। हम उम्मीद करते हैं कि शैंकी सिंह जल्द WWE का हिस्सा बनें और ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मुकाबला लड़े और उन्हें हराएं।

शैंकी सिंह का रियल नेम गुरविंदर सिंह मल्होत्रा है

Enter caption

शैंकी सिंह का रियल नेम गुरविंदर सिंह मल्होत्रा है और वह हरियाणा के जगाधरी में रहते हैं। शैंकी सिंह का जन्म 19 जून 1991 को हरियाणा में हुआ था। शैंकी सिंह ने काफी मुश्किलों का सामना करके यहां तक का सफर तय किया है।

शैंकी सिंह के परिवार की फाइनेंसियल कंडीशन ज्यादा ठीक नहीं थी, ऐसे में उनके लिए रैसलिंग करना आसान बात नहीं थी। हालांकि तमाम मुश्किलों के बाद शैंकी सिंह ने जालंधर में द ग्रेट खली की एडेकमी में रैसलिंग के दांव पेंच सीखे। फिलहाल शैंकी सिंह WWE में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। ट्रेनिंग के शुरुआती दौर में उनके काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

जब शैंकी ने पुलिस कॉन्स्टेबल को दिया चोकस्लैम

Enter caption

यूट्यूब चलाते हुए आपकी नज़र इस वीडियो पर जरूर गई होगी। इस वीडियो में एक पुलिस कॉन्स्टेबल के सामने कोई और नहीं बल्कि शैंकी सिंह हैं। इस वीडियो में शैंकी सिंह एक पुलिस कॉन्स्टेबल को चोकस्लैम मूव मार देते हैं।

आपको बता दें कि ये असली पुलिस कॉन्स्टेबल नहीं हैं। यह सीन CWE की स्टोरीलाइन के तहत शूट किया गया था। इस वीडियो को यूट्यूब पर अब तक 2.7 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। नीचे वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि शैंकी सिंह किस तरह से एक पुलिस कॉन्स्टेबल को चोकस्लैम मूव मारते हुए दिख रहे हैं।

वीडियो सौजन्य: CWE

youtube-cover