WWE न्यूज़: डेनियल ब्रायन की चोट पर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया

Daniel Bryan

रैसलमेनिया 35 में कोफ़ी किंग्सटन के खिलाफ मिली हार के बाद से ही डेनियल ब्रायन WWE रिंग में दिखाई नहीं दिए हैं। कुछ समय पूर्व ख़बरें थीं कि वो गंभीर रूप से चोटिल हैं, इसी कारण WWE अधिकारी उनके बारे में जानकारी साझा करने से कतरा रहे हैं।

मगर अब ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे डेनियल ब्रायन को रिंग में लड़ने के लिए क्लीन चिट मिल चुकी है। मगर आधिकारिक रूप से अभी भी कोई खुलासा नहीं किया गया है कि इतने दिन तक आख़िर पूर्व चैंपियन को रिंग से दूर क्यों रखा गया। अगर चोट लगी भी थी, तो उसे छिपाने की कोशिश क्यों की गई।

Wrestling Observer Radio शो के लेटेस्ट एडिशन में डेव मेल्टजर ने इस बारे में गहन चर्चा की, मगर वो भी किसी नतीजे पर नहीं पहुँच सके कि डेनियल ब्रायन को चोट लगी भी थी या उन्हें छोटा ब्रेक देने के लिए ये सब मनगढ़ंत कहानी रची गई थी।

हालांकि इस चोट के पीछे की सच्चाई क्या है, उसके बारे में किसी को कुछ भी पता नहीं है। परन्तु बैकस्टेज के माहौल को देखकर तो ऐसा ही प्रतीत हो रहा है जैसे डेनियल ब्रायन को रैसलमेनिया 35 में वाकई में चोट लगी थी।

कोफ़ी किंग्सटन के खिलाफ मैच में लगी चोट के बारे में WWE ने तो कोई जानकारी साझा नहीं की। सप्ताह दर सप्ताह बीतते रहे, इसी कारण फैंस के मन में सवाल उठने लगे थे कि डेनियल को गंभीर चोट लगी है, जिसके कारण उनका करियर समाप्ति की ओर चल पड़ा है।

चाहे अब डेनियल ब्रायन के ठीक होने की ख़बरें तूल पकड़ने लगी हैं। मगर अभी भी सवाल यहीं है कि आख़िर चोट किस तरह की थी और इसे क्यों छिपाया गया।

खैर, हमारी प्रार्थना तो यहीं है कि पूर्व चैंपियन एक बार फिर उस स्थिति में वापस न पहुँच जाएँ, जहाँ से संघर्ष करते हुए उन्होंने पूरे तीन साल बाद रिंग में वापसी की थी। वो जल्द से जल्द रिंग में वापस आएं और अपना जौहर दिखाएँ।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।

Quick Links