WWE न्यूज़: WrestleMania 35 के लिए चैंपियन डेनियल ब्रायन के विरोधी का एलान हुआ?

Ankit
Enter caption

इस हफ्ते स्मैकडाउन लाइव में डेनियल ब्रायन ने एजे स्टाइल्स को हराकर WWE चैंपियनशिप को अपने नाम किया जबकि ब्रायन अब हील बन चुके हैं। रैसलिंग जानकार के मुताबिक रैसलमेनिया 35 में ब्रायन बड़े सुपरस्टार के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड कर सकते हैं।

Ad

डेनियल ब्रायन ने इस साल रिंग में वापसी की थी और आते ही ब्रायन को क्राउड द्वारा जबरदस्त सपोर्ट मिला था। हालांकि पिछले हफ्ते ब्रायन को फैंस से प्यार और चीयर नहीं मिला। ब्रायन ने एजे स्टाइल्स को हराया और टाइटल अपने नाम किया, ब्रायन ने जीत तो दर्ज की लेकिन ने फैंस ने इस जीत को स्वीकार नहीं किया ,जबकि मैच के बाद भी ब्रायन ने स्टाइल्स पर अटैक किया।

रैसलिंग ऑब्जर्वर के मुताबिक ब्रायन शायद रैसलमेनिया 35 में शेन मैकमैहन के खिलाफ लड़ सकते हैं। फैंस ने शेन को क्राउन ज्वेल में वर्ल्ड कप जीतते हुए देखा जबकि वो जल्द हील टर्न हो सकते हैं। पिछले हफ्ते ब्रायन ने शेन पर अटैक किया था जब ब्रायन द मिज और समोआ जो को मार रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार वर्ल्ड कप के बाद शेन को हील बनाने का फैसला लिया गया है।

हालांकि फैंस और जानकार अनुमान लगा रहे थे है कि ब्रायन का सामना मिज से रैसलमेनिया 35 में होगा लेकिन अब शायद पिक्चर बदल सकती है। हील बनाम हील मैच रैसलमेनिया में फैंस को ज्यादा पसंद आएगा। द मिज अब WWE में फेस बन सकते हैं।

एजे स्टाइल्स को हराने के बाद डेनियल ब्रायन WWE के चैंपियन बन चुके हैं। डेनियल ब्रायन अब 18 नवंबर ( भारत में19 नवंबर ) को होने वाली सर्वाइवर सीरीज में WWE यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर के खिलाफ लड़ने वाले हैं। देखना होगा कि सर्वाइवर सीरीज में क्या ब्रॉक लैसनर को हरा पाएंगे या फिर ब्रॉक सुपलेक्स सिटी से ब्रायन का बुरा हाल कर देंगे।

WWE की सभी बड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications