WWE और AEW के बीच एक बार फिर देखने को मिलेगी व्यूअरशिप वॉर, बड़े कारण का हुआ खुलासा 

Ujjaval
WWE और AEW की दोबारा प्रतियोगिता होगी
WWE और AEW की दोबारा प्रतियोगिता होगी

WWE vs AEW: NXT और AEW डायनामाइट (Dynamite) के हालिया एपिसोड्स के बीच जबरदस्त प्रतियोगिता देखने को मिली थी। यहां NXT ने बड़ी जीत दर्ज की थी। अब दोबारा AEW और WWE आमने-सामने आने वाले हैं। लगभग एक महीने बाद स्मैकडाउन (SmackDown) और AEW Collision का आयोजन एक ही समय पर होगा।

Ad

WWE और AEW एक बार फिर से 17 नवंबर 2023 (भारत में 18) को आमने-सामने होने वाला है। Wrestling Observer Newsletter ने बताया कि SmackDown और Collision का आमना-सामना होने वाला है। AEW के Collision शो का आयोजन उसके मुख्य समय पर नहीं होगा क्योंकि कंपनी को मजबूरन AEW Full Gear की तारीख में बदलाव करना पड़ा है।

AEW ने अपने प्रीमियम लाइव इवेंट को एक दिन पहले बुक किया है क्योंकि NFL से उनकी प्रतियोगिता होती। इससे कुल मिलाकर कंपनी को ही नुकसान होता। AEW Full Gear इवेंट का आयोजन Collision के स्लॉट पर होगा। साथ ही AEW के दूसरे सबसे बड़े शो Collision की प्रतियोगिता फ्लैगशिप शो SmackDown से होगी। दोनों के बीच व्यूअरशिप वॉर देखने को मिलेगी जिसमें फिर से दोनों कंपनी पूरी जान लगा सकती है।

Ad

AEW की प्रतियोगिता WWE से ऐसे समय पर हो रही होगी, जब SmackDown के एपिसोड्स द्वारा Survivor Series को बिल्ड किया जाएगा। यह कंपनी के सबसे अहम शोज़ में से एक हैं। ऐसे में कई सारे बड़े नाम लगातार साप्ताहिक शोज़ का हिस्सा बनते हुए नज़र आ सकते हैं। AEW Collision के लिए जरूर मुश्किलें बढ़ गई हैं।

WWE NXT ने बड़े अंतर से AEW Dynamite को रेटिंग्स में हराया

NXT और AEW Dynamite के एपिसोड्स इस हफ्ते आमने-सामने आए। आपको बता दें कि टोनी खान ने अपने जन्मदिन के अवसर पर Dynamite को एक दिन पहले शिफ्ट किया था। इसी वजह से उनकी NXT से प्रतियोगिता देखने को मिली। दोनों ही शोज़ काफी ज्यादा शानदार साबित हुए।

NXT में जॉन सीना, द अंडरटेकर, कोडी रोड्स, एलए नाइट, पॉल हेमन और ओस्का जैसे बड़े नाम नज़र आए। AEW ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। उनके शो पर एडम कोपलैंड (ऐज) का इन-रिंग डेब्यू देखने को मिला। इसके अलावा शो में बड़े टाइटल चेंज हुए। AEW ने बड़े रेसलर्स को शो पर बुक किया था। NXT के इस शो को 921,000 लोगों ने देखा और Dynamite को 609,000 व्यूअरशिप मिली। देखना होगा कि AEW और WWE के बीच अगली प्रतियोगिता में किसकी जीत होती है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications